Ro no D15139/23

खनिज विभाग द्वारा खनिज अवैध परिवहन के कुल 06 प्रकरण दर्ज कुल एक लाख 20 हजार से अधिक की समझौता राशि वसूल

कलेक्टर   विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खनिज राजस्व अमला द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में  खनिज राजस्व अमला द्वारा जोंक नदी के बल्दीडीह घाट क्षेत्र में जांच के दौरान पाई गई अनियमितताओं के संबंध में खनिज विभाग द्वारा संबंधित को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
खनिज अधिकारी श्री फागू लाल नागेश ने बताया कि बल्दीडीह रेत खदान 21 अक्टूबर 2024 से 20 अक्टूबर 2029 तक की अवधि हेतु उत्खनन पट्टा स्वीकृत है। शासन द्वारा स्वीकृत शर्तों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने हेतु सतत निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में लिलेसर रेत घाट क्षेत्र में अवैध उत्खनन की सूचना पर खनिज विभाग द्वारा 26 दिसम्बर की मध्यरात्रि में औचक जांच की गई। जांच के दौरान 01 नग चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर ग्राम पंचायत परिसर में सीलबंद किया गया। इस संबंध में ग्राम कोटवार एवं सरपंच, ग्राम पंचायत लिलेसर को विधिवत सूचना दी गई। उक्त अवैध उत्खनन के प्रकरण में चैन माउंटेन ऑपरेटर गोविंदा डोहरे तथा चैन माउंटेन मशीन के मालिक/उत्खननकर्ता नीरज साहू, निवासी सुवरमाल, तहसील बागबाहरा, जिला महासमुंद के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा विगत एक सप्ताह में खनिज के अवैध परिवहन के कुल 06 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। खनिजवार रूप से रेत के 05 प्रकरण, फर्शी पत्थर के 02 प्रकरण तथा मुरूम का 01 प्रकरण दर्ज कर कुल एक लाख 20 हजार 150 रुपए की समझौता राशि वसूल कर निर्धारित मद में जमा कराई गई है। खनिज विभाग द्वारा जिले में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    घरेलू सामान की आड़ में हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी, एमपी का तस्कर गिरफ्तार

    महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा…

    Read more

    सरायपाली में अवैध धान खरीदी में संलिप्त 14 कोचियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    सरायपाली में अवैध धान खरीदी में संलिप्त पाए गए कोचियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर  विनय लंगेह के निर्देश पर तथा सरायपाली एसडीएम  अनुपमा…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में