Ro no D15139/23

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर, 18 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 16 और 17 जून को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य राज्य के विभिन्न विभागों में सुशासन और विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विचार-विमर्श करना था।

उल्लेखनीय है कि यह कार्यशाला अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने वाली राष्ट्रीय बैठक National Meet 2.0 with the theme “Leveraging Space Technology & Applications for Viksit Bharat 2047” की तैयारी का हिस्सा रही। इस बैठक में छत्तीसगढ़ को राज्य की भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत करना है।

इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के वैज्ञानिक, इसरो के वैज्ञानिक डॉ. आनंद अरूर, रीजनल रिमोर्ट सेंसिंग सेटर नागपुर एवं डॉ. अनूप दास, स्पेस एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले सहित छत्तीसगढ़ शासन के चिन्हित 28 विभागों के 73 अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यशाला में अधिकारियों द्वारा विभागों की योजनाओं में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का वर्तमान एवं भविष्य में उपयोग से संबंधित परियोजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में सुझाव दिये गये। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा कार्यशाला में अंतरिक्ष तकनीकी के अनुप्रयोग का पावर पॉईंट प्रस्तुतीकरण किया गया। भारत सरकार विभिन्न राज्य और केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों में सुशासन और विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रही है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ रिमोर्ट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिक परिषद को नोडल एजेंसी के रूप में चिन्हांकित किया गया है। यह नोडल एजेंसी संबंधित विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर एक डॉक्यूमेंट तैयार कर इसरो, भारत सरकार को नेशनल मीट 2.0 के लिए प्रस्तुत करेगी।

  • Related Posts

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

    रायपुर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त