Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की छात्रवृत्ति योजना से 38 हजार से अधिक मेधावी छात्र-छात्राएं लाभान्वित

*वन मंत्री ने कहा तेन्दूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को शिक्षा में मदद देने की महत्वपूर्ण पहल*

रायपुर, 18 जून 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना ने वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने की दिशा में महत्वपूर्ण रोल अदा कर रही है। वर्ष 2013-14 में प्रारंभ की गई छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

इस योजना की परिकल्पना के समय यह अनुमान था कि लगभग 100-100 मेधावी छात्र-छात्राएं इससे लाभान्वित होंगे, लेकिन बीते वर्षों में योजना की व्यापकता और प्रभाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-2020 से अब तक कुल 38,114 छात्र-छात्राओं को इस योजना के माध्यम से 41.79 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि ऑनलाइन माध्यम से वितरित की गई है।

छात्रवृत्ति योजना में कुल चार प्रमुख घटक शामिल हैं जिसके तहत मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति, प्रतिभाशाली बच्चों हेतु शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, व्यावसायिक कोर्स हेतु छात्रवृत्ति तथा गैर-व्यावसायिक स्नातक कोर्स हेतु छात्रवृत्ति शामिल है। इन सभी श्रेणियों के अंतर्गत 2,500 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है, जिससे छात्रों को अपनी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने में आर्थिक संबल मिलता है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा संचालित यह योजना न केवल आर्थिक रूप से पिछड़े वनवासी क्षेत्रों के छात्रों को शिक्षा से जोड़ने में मदद कर रही है, बल्कि उनके भविष्य को भी सशक्त बना रही है। यह पहल राज्य सरकार के शिक्षित और सशक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास आने वाले वर्षों में और भी व्यापक स्तर पर जारी रहेगा, ताकि हर पात्र और प्रतिभावान छात्र तक इसका लाभ पहुंच सके।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई