Ro no D15139/23

ममता दीदी के नाम चिट्ठी, बंगाल की युवा पत्रकार ने लिख दी दिल की बात

Bengal Vidhan Sabha Election: आज 5 मई 2026 को बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया है. लगभग 15 साल से लगातार सत्ताधारी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी भारी बहुमत की ओर बढ़ रही है. ऐसे में, बंगाल की बेटी होने के नाते मेरे मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद बंगाल की महिलाओं के जीवन में क्या बदलाव आएगा?

दीदी, आपके शासनकाल में हम महिला छात्रों को स्कॉलरशिप की सहायता दी गई, सुविधा के लिए साइकिल मिली और पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी गई इन सबकी मैं सराहना करती हूं. हमारे घर की बड़ी-बुजुर्ग महिलाओं और माताओं के लिए शुरू की गई ‘लक्ष्मी भंडार’ जैसी योजनाओं ने हमारे जीवन को काफी हद तक आसान बनाया है.

लेकिन जब सुरक्षा की बात आती है चाहे आरजी कर कॉलेज दुष्कर्म मामला हो या लॉ कॉलेज दुष्कर्म मामला इन मामलों में आपकी पार्टी द्वारा दिए गए बयान और उन्हें संभालने के तरीके ने हमारे मन में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या हम सच में सुरक्षित हैं?

मैं और बंगाल की हर बेटी यह जानना चाहती है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आने वाली सरकार क्या कदम उठाएगी? क्या हमें फिर से यह कहा जाएगा कि रात 8 बजे के बाद घर से बाहर न निकलें, या सच में कोई बदलाव आएगा? सत्ता में जो भी आए, बंगाल की हर बेटी को अपने नेताओं से यही उम्मीद है कि वे ऐसी नीतियां और नियम लागू करें, जिससे हमारे मन में यह सवाल दोबारा कभी न उठे.

  • Related Posts

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक संसद भवन में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक की. बैठक में…

    Read more

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    सुदीप बनर्जी ने मोदी से दोबारा मुलाकात की. इससे पहले, सुदीप ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. सोमवार की रात, एनसीपीआई के लोकसभा नेता सुदीप बनर्जी…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस