Ro no D15139/23

बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत

West Bengal Election Results 2026 ‍BJP Victory: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेमे में जश्न और कृतज्ञता का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली इस प्रचंड सफलता के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं ने बंगाल की देवतुल्य जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है.

बंगाल की अस्मिता, संस्कृत और गौरव की पुनर्स्थापना : भाजपा

नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यह जीत केवल सत्ता का परिवर्तन नहीं, बल्कि राज्य की अस्मिता, संस्कृति और गौरव की पुनर्स्थापना है. भाजपा ने वादा किया है कि चैतन्य महाप्रभु और स्वामी विवेकानंद की यह पावन धरा अब शांति और समृद्धि के एक नये युग की साक्षी बनेगी.

शांति, समृद्धि और सुशासन का नया सवेरा : भाजपा

जीत के बाद जारी संदेशों में भाजपा नेतृत्व ने बंगाल के भविष्य का रोडमैप साझा किया है.

  • ऐतिहासिक जनादेश : नेताओं ने बंगाल की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जनादेश डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के बंगाल की जीत है.
  • अस्मिता की पुनर्स्थापना : भाजपा ने इस विजय को बंगाल की खोयी हुई गरिमा को वापस लाने का प्रतीक बताया है. पार्टी ने संकल्प लिया है कि अब राज्य में ‘सोनार बांग्ला’ का सपना धरातल पर उतरेगा
  • बंगाली में भावुक संदेश- जन-गणई शेष कथा

    भाजपा नेताओं ने बांग्ला भाषा में भी जनता के प्रति अपना सिर झुकाया है. सोशल मीडिया पर साझा संदेशों में कहा गया कि 2026 का चुनाव चिरस्मरणीय रहेगा. यह जनशक्ति और सुशासन की जीत है. भाजपा ने आश्वासन दिया है कि नयी सरकार समाज के हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी. लोगों की आशा-आकाकांक्षाओं को पूरा करना ही अब पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है.

  • Related Posts

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक संसद भवन में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक की. बैठक में…

    Read more

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    सुदीप बनर्जी ने मोदी से दोबारा मुलाकात की. इससे पहले, सुदीप ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. सोमवार की रात, एनसीपीआई के लोकसभा नेता सुदीप बनर्जी…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस