Ro no D15139/23

शासकीय विभागों में आधार-आधारित उपस्थिति प्रणाली अनिवार्य

पारदर्शिता, समयपालन और कार्यकुशलता को बढ़ाने राज्य शासन की पहल

  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रशासनिक पारदर्शिता, समयपालन और कार्यकुशलता को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी विभागों में आधार-आधारित उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) को अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है। जिसके तहत सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को इसका पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

अधिकारी-कर्मचारी स्मार्ट फोन से दर्ज करेंगे उपस्थिति
इस नई व्यवस्था के अनुसार, सभी कर्मचारियों को रोज़ दो बार-IN (प्रवेश) और OUT (प्रस्थान)-उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इसके लिए आधार फेस आईडी मोबाइल ऐप से कर्मचारी अपने स्मार्टफोन में फेसियल वेरिफिकेशन के माध्यम से  IN/OUT दर्ज कर सकेंगे। यह तरीका सुविधाजनक और सुरक्षित है। नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है, ताकि यह प्रणाली सुचारू रूप से लागू की जा सके। कर्मचारियों को अपने आधार और सेवा संबंधी डेटा पोर्टल पर सही से अपडेट रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

समय पालन की दिशा में मजबूत कदम

AEBAS को लागू करना राज्य सरकार की पारदर्शी, जवाबदेह और आधुनिक प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे समय पालन, अनुशासन और कार्यकुशलता को नई दिशा मिलेगी। यह तकनीक-आधारित प्रणाली विभागीय कार्यों को सरल और पारदर्शी बनाएगी और राज्य में सुशासन और सेवा वितरण की गुणवत्ता और बेहतर होगी। इसी क्रम में इसके शत प्रतिशत पालन कराने हेतु आगामी माह का वेतन आधार आधारित उपस्थिति के आधार पर किये जायेंगे।
समस्त विभाग,कार्यालय प्रमुख अपने-अपने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में शत प्रतिशत अटेंडेंस सप्ताह में कम से कम दो दिन का चेक लिस्ट के अनुसार जाँच करेंगे, और विलम्ब से कार्यालय में उपस्थित होने वाले पर अपने स्तर से कार्यवाही करते हुए अवगत कराएंगे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल