मनरेगा के तहत ‘आजीविका डबरी’ बनी ग्रामीण आजीविका का नया आधार

जिले में जल प्रबंधन और ग्रामीण आजीविका बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित ‘मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान को महात्मा गांधी नरेगा (मनरेगा) के सहयोग से नई गति मिली है। निजी आजीविका डबरी निर्माण की पहल ने जिले के ग्रामीण हितग्राहियों को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम प्रदान किया है।
जिला पंचायत के सीईओ   हरेश मण्डावी ने बताया कि इस अभियान के तहत जल संरक्षण और जल संवर्धन को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े पैमाने पर आजीविका डबरी का निर्माण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सिर्फ जल संचयन ही नहीं, बल्कि इन डबरियों के माध्यम से ग्रामीणों की बहुआयामी आजीविका सुनिश्चित करना भी है। डबरी निर्माण के लिए ग्राम सभाओं से प्राप्त प्रस्तावों को वैज्ञानिक पद्धति से स्वीकृति दी जा रही है। वाटरशेड सिद्धांतों, जीआईएस तकनीक तथा ब्स्।त्ज् ।च्च् की मदद से उपयुक्त स्थलों का चयन किया जा रहा है, ताकि पर्याप्त जल भराव सुनिश्चित हो सके और जल आधारित गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से संचालित हों।
जिला सीईओ ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले में 2000 से अधिक निजी डबरियों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इनमें से 150 से अधिक डबरियों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष निर्माण कार्य प्रगति पर है। डबरी निर्माण के साथ ही हितग्राहियों को मछली पालन, फलदार वृक्षारोपण तथा सब्जी बाड़ी विकास के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय में सतत वृद्धि हो सके। साथ ही अन्य विभागों के सहयोग से अभिसरण योजना के अंतर्गत अतिरिक्त आजीविका संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों को स्थायी आजीविका भी उपलब्ध हो रही है। जिले के ग्रामीण स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग से आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हैं, जो अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभर रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कौशल उन्नयन प्रशिक्षण से युवाओं को मिल रहा रोजगा

      राजनांदगांव 13 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिला कौशल विकास प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा जिले में युवाओं को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कौशल आधारित प्रशिक्षण…

    Read more

    जिले में दिखाई दे रहा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का असर

      – जिले में अब तक 8228 आवेदन हुए प्राप्त – 3518 लाभार्थियों का वेंडर चयन हुआ पूर्ण 1340 घरों में सोलर पैनलों की स्थापना हुई पूर्ण, 875 उपभोक्ताओं को…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला