Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से आस्था मंडावी ने लिखी सफलता की नई कहानी

*3 लाख रूपए के ऋण और 75 हजार रुपए की सब्सिडी से शुरू किया ‘श्योरस कैफे’, बनीं सफल युवा उद्यमी*

 

रायपुर, 27 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम केंद्र सरकार की एक ऋण-आधारित सब्सिडी योजना है, जिसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नए सूक्ष्म उद्यम स्थापित करके रोजगार के अवसर पैदा करना है। सरकारी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बीजापुर की युवा उद्यमी आस्था मंडावी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू किया और सफलता की नई मिसाल कायम की है।

 

आस्था मंडावी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत भारतीय स्टेट बैंक, बीजापुर से 3 लाख रुपए का ऋण प्राप्त किया। योजना के अंतर्गत उन्हें परियोजना लागत का 25 प्रतिशत यानी 75 हजार रुपए की मार्जिन मनी सब्सिडी भी स्वीकृत हुई। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (डीआईसी), बीजापुर ने आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।

 

*आस्था ने की बीजापुर में ‘श्योरस कैफे’ की शुरुआत*

 

योजना से मिली आर्थिक सहायता से आस्था ने बीजापुर में ‘श्योरस कैफे’ की शुरुआत की। यह कैफे केवल खान-पान तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां डेली नीड्स स्टोर की सुविधा भी उपलब्ध है। ग्राहक यहां कॉफी, बर्गर, पिज्जा, सैंडविच, फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स के साथ-साथ नमकीन, बिस्कुट, चॉकलेट, मिक्सचर और दैनिक उपयोग की कई जरूरी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं।

 

*एक ही स्थान पर कई सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास*

 

आस्था का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत की अधिक से अधिक वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, ग्राहकों की जरूरतों को समझने और विनम्र व्यवहार के कारण ‘श्योरस कैफे’ स्थानीय नागरिकों और युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आस्था मंडावी ने कम उम्र में उद्यमिता का रास्ता चुनकर यह साबित किया है कि सही योजना, आत्मविश्वास और मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है। उनका यह प्रयास उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ भविष्य में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

 

*युवाओं के सपनों को साकार कर रही है पीएमईजीपी योजना*

 

आस्था मंडावी की सफलता इस बात का उदाहरण है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम युवाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं देता, बल्कि उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्रदान करता है। आस्था की सफलता जिले की युवतियों और अन्य युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणा बनी है।

उनकी कहानी यह संदेश देती है कि यदि सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाया जाए और मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ा जाए, तो कोई भी युवा अपने सपनों को सफलता की नई उड़ान दे सकता है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!