Ro no D15139/23

अभिषेक, गिल और तिलक की तूफानी पारियां, भारत ने सुपर4 में पाकिस्तान को रौंदा

खेल डेस्क। एशिया कप 2025 के सुपर 4 चरण के दूसरे मैच में रविवार (21 सितंबर) को भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने लगातार 7वें मैच में पाकिस्तान को हराया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बना लिए। भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करके 172 रन के लक्ष्य को आसान बना दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 गेंद पर 105 रन की साझेदारी की। अंत में तिलक वर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करके मैच फिनिश किया। भारत इस जीत के साथ सुपर-4 में शीर्ष पर पहुंच गया। बांग्लादेश दूसरे नंबर पर है। श्रीलंका तीसरे और पाकिस्तान चौथे नंबर पर है। भारत का अगला मैच बांग्लादेश से 24 सितंबर को है। पाकिस्तान का अगला मैच 23 सितंबर को श्रीलंका से है।

पाकिस्तान के लिए ओपन करने आए फखर जमान 15 रन के स्कोर पर हार्दिक की गेंद पर आउट हुए। फरहान ने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 58 के स्कोर पर आउट हुए। सैम अयूब 21 रन, हुसैन तलत 10,  मोहम्मद नवाज 21, सलमान आगा 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जबकि फहीम अशरफ 20 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से शिवम दुबे ने 2 जबकि हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए।

भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 74, शुभमन गिल ने 47 रन बनाए। तिलक वर्मा 30 रन बनाकर नाबाद रहे। संजू सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या 7 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव बगैर खाता खोले आउट हुए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 2 विकेट लिए। अबरार अहमद और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट लिए।

  • Related Posts

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    Batwara 1947: हेमा मालिनी ने सनी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोली- नफरत से जरूरी इंसानियत है

    Hema Malini Reviews Batwara 1947: हेमा मालिनी ने सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ देखने के बाद अपना रिएक्शन शेयर किया है. दिग्गज अभिनेत्री ने राजकुमार संतोषी के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल