Ro no D15139/23

युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके अभिषेक शर्मा, सिर्फ 14 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, फिर गुरु ने ली मजे-मजे में क्लास

Abhishek Sharma Fifty: अभिषेक शर्मा ने गुवाहाटी में 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई. मैच के बाद अभिषेक ने अपने गुरु युवराज के रिकॉर्ड पर बड़ी बात कही, वहीं युवराज ने भी अपने चेले की तारीफ अनोखे अंदाज में की. आइए जानते हैं मैच के बाद क्या-क्या हुआ.

दो गेंद से बच गया युवराज का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड सिक्सर किंग युवराज सिंह के नाम है. उन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में यह कारनामा किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा उसी अंदाज में खेल रहे थे. वह इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन वह चूक गए. अभिषेक ने 14 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. यह एक शानदार पारी थी जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत की तरफ मोड़ दिया.

युवी पाजी का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन

मैच खत्म होने के बाद जब अभिषेक शर्मा से युवराज का रिकॉर्ड चूकने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत ईमानदारी से जवाब दिया. ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए अभिषेक ने कहा, युवी पाजी का रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी नामुमकिन से भी ज्यादा मुश्किल काम है. लेकिन क्रिकेट में आप कभी कुछ कह नहीं सकते. आज कल सभी बल्लेबाज बहुत अच्छा खेल रहे हैं, तो हो सकता है कि कोई इसे कर भी दे. आगे भी ऐसे मुकाबले देखने में बहुत मजा आने वाला है.

पहली गेंद पर छक्का मारने का क्या है राज?

अभिषेक शर्मा अक्सर पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के लिए जाने जाते हैं. इस मैच में भी उन्होंने ऐसा ही किया. जब उनसे इस निडर अंदाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं ऐसा नहीं है कि सोच कर आता हूं कि पहली गेंद पर मारना ही है. यह बस मेरे अंदर की आवाज (इंस्टिंक्ट) होती है. मैं पिच पर जाकर सोचता हूं कि अगर बॉलर मुझे पहली गेंद पर आउट करना चाहता है, तो वह कहां गेंद फेंकेगा. बस मैं उसी के हिसाब से तैयार रहता हूं और शॉट खेल देता हूं.

10 ओवर में ही भारत ने खत्म किया मैच

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पूरी तरह धो दिया. न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 153 रन बनाए थे, जिसमें ग्लेन फिलिप्स ने 48 रन बनाए. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए. जवाब में भारत ने तूफान खड़ा कर दिया. टीम ने 154 रनों का लक्ष्य सिर्फ 10 ओवर में हासिल कर लिया. अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों पर 68 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे. वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी 57 रन बनाए.

युवराज का मजेदार ट्वीट

अभिषेक की इस तूफानी पारी के बाद उनके मेंटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन दिया. युवराज ने अभिषेक की तारीफ भी की और टांग भी खींची. युवी ने ट्वीट में लिखा, अभी भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना पाए, है ना? बहुत बढ़िया खेले अभिषेक, ऐसे ही अच्छा खेलते रहो. यह गुरु और शिष्य के बीच का प्यार ही है जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

  • Related Posts

    मैं नहीं करूंगा… मैदान पर धोनी के साथ दीपक चाहर की मस्ती का किस्सा

    आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 28 मार्च से लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस…

    Read more

    पिता के बर्थडे वाले दिन रणदीप हुड्डा के घर आई नन्ही परी, पत्नी लिन ने बेटी को दिया जन्म

    Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्टर पहली बार पिता बने हैं और उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. उनकी पत्नी और…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान