Ro no D15139/23

एकलव्य विद्यालयों के करीब दो हजार खिलाड़ी 20 खेलों में दिखाएंगे दम

*19-20 अगस्त को राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन*

रायपुर. 18 अगस्त 2025. एकलव्य विद्यालयों के राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब दो हजार खिलाड़ी 20 खेलों में अपना दम दिखाएंगे। बिलासपुर में 19 अगस्त और 20 अगस्त को इसका आयोजन किया गया है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की पहल पर इसका आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन और समापन समारोह बिलासपुर के बहतराई स्थित राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता का 19 अगस्त को सवेरे 11 बजे शुभारंभ और 20 अगस्त को दोपहर तीन बजे समापन होगा। प्रदेशभर के एकलव्य विद्यालयों के छात्र-छात्रा 20 खेलों में हिस्सेदारी करेंगे। इनमें 13 व्यक्तिगत खेल और सात सामूहिक खेल शामिल हैं।

व्यक्तिगत खेलों के अंतर्गत तीरंदाजी, एथलेटिक्स, जुडो, ताइक्वांडो, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती (फ्री स्टाइल), योग, शतरंज, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस, टेनिस, तैराकी और बॉक्सिंग की स्पर्धाएं होंगी। वहीं सामूहिक खेलों में हॉकी, कबड्डी, बॉस्केटबाल, फुटबाल, हैण्डबाल, खो-खो और बॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। बहतराई स्टेडियम के साथ ही पिंक स्टेडियम गांधी चौक, बिलासा कॉलेज, संजय तरण पुष्कर, रेलवे बॉक्सिंग रिंग, पुलिस मैदान, साइंस कॉलेज आदि स्थलों पर ये प्रतियोगिताएं होंगी। बिलासपुर के अलग-अलग छात्रावासों में महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

  • Related Posts

    08, 09 एवं 16 अगस्त को होगी शीघ्रलेखन एवं कम्प्यूटर मुद्रलेखन कौशल परीक्षा,

    प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना SMS के माध्यम से भेजी गई   रायपुर,04 अगस्त 2026/शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा अंग्रेजी एवं…

    Read more

    स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    *स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक*   04 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता