Ro no D15139/23

अबुझमाड़ महोत्सव-2025ः 02 मार्च को अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन का आयोजन

अम्बिकापुर 25 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रशासन नारायणपुर, जिला पुलिस नारायणपुर, भिलाई स्टील प्लांट (सेल), एनएमडीसी, जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग से इस वर्ष भी अबुझमाड़ महोत्सव- अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2025 का आयोजन 2 मार्च, 2025 को प्रातः 5.30 बजे से किया जाएगा। यह आयोजन पारम्परिक महत्व को ध्यान में रखते हुए और राज्य-देशभर से लगभग 15-16 हजार धावकों के सहभागिता से संपन्न होगा।

पंजीयन प्रक्रियाः अबुझमाड़ मैराथन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट https://runabhujhmad.in/  के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन शुल्क 299 रुपये निर्धारित किया गया है।
पुरस्कार राशिः इस आयोजन में कुल पुरस्कार राशि 15.84 लाख रुपये से अधिक होगी, जो विभिन्न श्रेणियों में वितरित की जाएगी।
ओपन हॉफ मैराथन महिला और पुरुष, 21 कि.मी. में प्रथम 1 लाख 50 हजार, द्वितीय 1 लाख, तृतीय 75 हजार, चतुर्थ 50 हजार, पंचम् 50 हजार, छठवें से दसवें स्थान तक 10 हजार रुपए इनाम में मिलेंगे।
ओपन जिला हॉफ मैराथन महिला और पुरुष, 21 कि.मी. में प्रथमः 1 लाख, द्वितीयः 75 हजार, तृतीय 50 हजार, चतुर्थ 10 हजार, पंचम् 10 हजार छठवें से दसवें स्थान तक 5 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया है।
ओपन दौड़ महिला और पुरुष, 10 कि.मी., प्रथम 15 हजार, द्वितीय 10 हजार, तृतीयः 8 हजार,चतुर्थ 1 हजार, ओपन महिला दौड़ 5 कि.मी. में प्रथम 10 हजार, द्वितीयः 7 हजार, तृतीय 5 हजार,चतुर्थ 1हजार,पंचम् 1हजार रुपए इनाम रखे गए हैं। इसके साथ ही सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा धावकों हेतु सुविधाएं
नारायणपुर जिले से बाहर से आने वाले धावकों के लिए पंजीयन शुल्क 299 रुपये है। सभी सहभागी धावकों के लिए निःशुल्क आवास, भोजन/स्वल्पाहार, टी-शर्ट, त्थ्प्क् युक्त चेस्ट नंबर, वेलकम किट और मैराथन दौड़ पूरी करने वाले पहले 5000 धावकों को विशेष मैराथन मेडल प्रदान किया जाएगा। इस महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतियोगी जल्द से जल्द वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान