Ro no D15139/23

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन : 2 मार्च को भव्य आयोजन

रायपुर, 22 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में इस वर्ष भी अबूझमाड़ महोत्सव के तहत 2 मार्च को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का भव्य आयोजन होगा। हाफ मैराथन का शुभारंभ प्रातः 5ः30 बजे से हाईस्कूल ग्राउंड, नारायणपुर में होगा। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला प्रशासन, जिला पुलिस नारायणपुर, भिलाई स्टील प्लांट (सेल), एनएमडीसी, जायसवाल निको इंडस्ट्रीज तथा अन्य संस्थानों के सहयोग से किया जा रहा है। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और शांति का संदेश देने का भी माध्यम है।

इस प्रतिष्ठित मैराथन में राज्य, देश और विदेश के लगभग 15-16 हजार धावक हिस्सा लेंगे। इच्छुक धावक वेबसाइट runabhujhmad.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इस मैराथन में विजेताओं को कुल 15 लाख 84 हजार रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विभिन्न श्रेणियों में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। नारायणपुर जिले के बाहर से पंजीयन कराने वाले धावकों के लिए शुल्क 299 रूपए निर्धारित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क आवास, भोजन-स्वल्पाहार, टी-शर्ट, आरएफआईडी युक्त चेस्ट नंबर, वेलकम किट और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। पहले 5 हजार धावकों को विशेष मैडल प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

    रायपुर 24 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की…

    Read more

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ

    *कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल* *टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे