Ro no D15139/23

एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी लाएं, प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे शासन की कृषि सेवाओं का लाभ : सीईओ नाहटा

ग्राम नारी में एग्रीस्टैक शिविर का निरीक्षण, कोकड़ी सहकारी समिति में खाद, ऋण वितरण एवं भंडारण व्यवस्था की समीक्षा

धमतरी, 10 अगस्त 2026// जिले में किसानों को डिजिटल कृषि व्यवस्था से जोड़ने और शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एग्रीस्टैक पंजीयन का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा (आईएएस) ने ग्राम नारी में आयोजित एग्रीस्टैक शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में किसानों के पंजीयन की स्थिति, पंजीयन प्रक्रिया तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री नाहटा ने उपस्थित किसानों से संवाद कर एग्रीस्टैक पंजीयन के संबंध में उनकी जानकारी एवं अनुभव जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को पंजीयन कार्य में गति लाने तथा अधिक से अधिक पात्र किसानों को एग्रीस्टैक से जोड़ने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात सीईओ ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, कोकड़ी का भ्रमण कर समिति की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन, खाद वितरण, किसानों को ऋण वितरण तथा खाद-बीज के भंडारण की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उपलब्ध स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।इस दौरान किसानों, समिति कर्मचारियों तथा कृषि विभाग के मैदानी अमले से चर्चा कर कार्यों की प्रगति एवं मैदानी स्तर पर आ रही आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई।

“एग्रीस्टैक किसानों को डिजिटल कृषि व्यवस्था से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल”

सीईओ श्री जयंत नाहटा ने कहा कि “एग्रीस्टैक के माध्यम से किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार होने से कृषि योजनाओं और सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पात्र किसानों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। हमारा प्रयास होना चाहिए कि कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे। शिविरों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए पंजीयन कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए तथा खाद, ऋण सहित आवश्यक कृषि सेवाएं किसानों को समय पर उपलब्ध कराई जाएं।”

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं मैदानी अमले को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    पीपीओ/एमआइआर नंबर को कर्मचारी कोड से लिंक कराने सम्बन्ध में कोषालय अधिकारी द्वारा आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को जारी किए गए पत्र

      अम्बिकापुर 10 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि आभार लागू होने के पूर्व के पेंशन प्रकरणों में पेंशनरों के PPO/MIR  नंबर से कर्मचारी कोड लिंक नहीं है,…

    Read more

    हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत तिरंगा संगोष्ठी

      जगदलपुर 10 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत तिरंगा संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को जनपद पंचायत जगदलपुर में किया गया।…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात