Ro no D15139/23

कलेक्टर न्यायालय के आदेशानुसार 6 वाहन एवं 2170 कट्टा धान जप्ती से मुक्त

राजनांदगांव 10 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव द्वारा पारित आदेश के अनुसार महाराष्ट्र से अवैध रूप से धान परिवहन के प्रकरण में जप्त किए गए 6 वाहन एवं 2170 कट्टा धान को निर्धारित राशि जमा करने के उपरांत जप्ती से मुक्त करने का आदेश जारी किया गया है।
खाद्य एवं राजस्व विभाग की रिपोर्ट तथा पुलिस विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला गोंदिया महाराष्ट्र निवासी अनावेदक व वाहनस्वामियों श्री जयप्रकाश रत्नाकर सहित अन्य 5 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। महाराष्ट्र राज्य से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शासन द्वारा निर्धारित प्रतिबंध अवधि के दौरान बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के 6 टाटा आयसर वाहनों में कुल 2170 कट्टा धान का अवैध परिवहन कर रहे थे। पूर्व में भी इन वाहनों से धान लाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से खपाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आदेश का उल्लंघन किया गया है। इस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6 (क) एवं छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19 के प्रावधानों के तहत 6 मार्च 2026 को आदेश पारित किया गया। आदेशानुसार प्रति वाहन 3 लाख रूपए तथा जप्तशुदा धान की कीमत का 5 प्रतिशत राजसात राशि शासकीय खजाना में जमा करने एवं निर्धारित मंडी शुल्क संबंधित मंडी में अदा करने के उपरांत 6 वाहन मय 2170 कट्टा धान को जप्ती से मुक्त करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर न्यायालय द्वारा यह आदेश जप्त वाहनों के लंबे समय से एक स्थान पर खड़े रहने से कलपुर्जों में संभावित क्षति तथा धान की गुणवत्ता में संभावित गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए पारित किया गया। पारित आदेश के अनुसार अनावेदकों द्वारा 6 वाहनों एवं जप्त धान की कीमत में से राजसात की गई कुल 19 लाख 34 हजार 540 रुपए की राशि चालान के माध्यम से खजाना दाखिल करने एवं मंडी शुल्क की कुल 59 हजार 198 रुपए की राशि संबंधित मंडी में जमा कर रसीद प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत कलेक्टर न्यायालय द्वारा जप्त वाहन मय धान को जप्ती से मुक्त करने का आदेश जारी किया गया।
क्रमांक 35 —————–

  • Related Posts

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग चला रहा है विशेष सघन निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान

      औषधियों के अवैध भंडारण एवं विक्रय, बिना वैध अनुज्ञप्ति के औषधि कारोबार, प्रतिबंधित एवं नियंत्रित औषधियों के अनियमित विक्रय तथा औषधियों के परिवहन में नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध…

    Read more

    भखारा के शासकीय आईटीआई परिसर में आकार ले रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’ हरियाली से बढ़ी परिसर की खूबसूरती, औषधीय एवं फलदार पौधों से पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

    धमतरी, 10 अगस्त 2026// शासकीय आईटीआई परिसर भखारा में पर्यावरण वानिकी मद से लगभग 31 लाख रुपए की लागत से विकसित किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’ अब अपने स्वरूप में…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात