Ro no D15139/23

जिले में रबी वर्ष 2025-26 अंतर्गत बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्य से अधिक की पूर्ति

निर्धारित लक्ष्य 1000 हेक्टेयर के विरूद्ध 1146 हेक्टेयर की पूर्ति
राजनांदगांव 05 फरवरी 2026। IMNB NEWS AGENCY  जिले में रबी वर्ष 2025-26 अंतर्गत बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्य से अधिक की पूर्ति की गई है। जिले में बीज उत्पादन पंजीयन हेतु निर्धारित लक्ष्य 1000 हेक्टेयर के विरूद्ध 1146 हेक्टेयर की पूर्ति की गई है, जो गतवर्ष की पूर्ति 750 हेक्टेयर से 65 प्रतिशत अधिक है। उप संचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि बीज उत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत विशेष रूप से दलहन एवं तिलहन फसलों के प्रमाणित बीज उत्पादन को प्राथमिकता से लिया गया है। कृषि विभाग द्वारा कृषकों को बीज उत्पादन हेतु जागरूक करने एवं बीज उत्पादन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुये योजनाबद्ध कार्यक्रम तैयार किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि अधिकारियों एवं समस्त मैदानी अमले की महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका रही। इनके द्वारा समय-समय पर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के माध्यम से पंजीयन की प्रक्रिया को सरल बनाने की जानकारी दी गई। इसके फलस्वरूप बड़ी संख्या में कृषकों ने स्वेच्छा से बीज उत्पादन कार्यक्रम में सहभागिता देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। इसका लाभ कृषकों को आगामी रबी मौसम में मिलेगा। जिले में दलहन, तिलहन के प्रमाणित बीजों की पर्याप्त मात्रा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। बाहरी स्रोतों पर निर्भरता कम होगी तथा कृषकों को उच्चगुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध हो सकेंगे और जिला बीजों की उपलब्धता में आत्मनिर्भर होगा। कार्यक्रम की सफलता से दलहन, तिलहन के क्षेत्रों में विस्तार की प्रबल संभावनाएं बढ़ेगी एवं जल संरक्षण तथा फसल विविधीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
  • Related Posts

    तेन्दूपत्ता संग्राहक हितग्राहियों की सुरक्षा संघ की सर्वाेच्च प्राथमिकता

      वनोपज संघ की वित्तीय स्थिति सुदृढ़, सभी प्रक्रियाएँ हैं पारदर्शी रायपुर, 25 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ ने स्पष्ट किया है कि राज्य शासन…

    Read more

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने 600 छात्राओं को दिखाई द केरल स्टोरी 2

      बेटियों के सुरक्षित और सशक्त भविष्य के लिए सामाजिक विषयों से कराया गया अवगत रायपुर, 25 मार्च 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने