Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला फाइलेरिया टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

– फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमडीए अभियान 10 से 25 फरवरी तक
राजनांदगांव 05 फरवरी 2026। IMNB NEWS AGENCY कलेक्टर  जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला फाइलेरिया टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति एवं 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान की तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने एमडीएम एमडीएम अभियान के तहत शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को दवा उपलब्ध कराने तथा दवा का सेवन सुनिश्चित कराने कहा। इसके लिए सभी अंतरविभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एमडीएम अभियान के दौरान जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने कहा। कलेक्टर ने नागरिकों से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दी जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करने तथा जिले को फाईलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान के तहत 10 से 12 फरवरी तक आंगनबाड़ी केन्द्र, शैक्षणिक संस्था, रेलवे स्टेशन, बस स्टंैड, हाथ बाजार में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। 13 से 22 फरवरी तक स्वास्थ्य अमला द्वारा घर-घर भ्रमण कर दवा सेवन करायी जाएगी। 23 से 25 फरवरी तक मॉप-अप चक्र- छूटे हुए जनसंख्या को दवा सेवन कराया जाएगा। साथ ही 10 से 25 फरवरी तक स्वास्थ्य संस्थाओं में ओपीडी के पास बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया रोग एक दीर्घकालिक एवं अपंगता उत्पन्न करने वाली बीमारी है, जिसे एमडीए कार्यक्रम अंतर्गत नियमित दवा सेवन से प्रभावी रूप से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि एमडीए अभियान अंतर्गत दी जाने वाली दवाएं सुरक्षित प्रभावी एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा अनुशंसित हैं। एमडीए की दवा लेने के बाद कभी-कभी हल्का बुखार, सिरदर्द, मतली, थकान या बेचैनी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ये लक्षण दवा के असर करने या शरीर में मौजूद माइक्रोफाइलेरिया के नष्ट होने के कारण होते हैं और सामान्यत: कुछ ही समय में अपने आप ठीक हो जाते हैं, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
बैठक में जिले में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु किए गए प्रयासों पर आधारित पुस्तक टुवड्र्स एलिमिनेशन ऑफ लिम्फाटिक फिलरिसिस-राजनांदगांव का विमोचन किया गया। पुस्तक में नाइट ब्लड सर्वे माइक्रोफाइलेरिया दर में आई गिरावट, एमडीए अभियान की रणनीति, उच्च दवा सेवन कवरेज तथा मैदानी स्तर पर किए गए कार्यों का विस्तृत एवं तथ्यात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी  आयुष जैन, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम  गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    वित्तमंत्री  ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत

      रायपुर 5 मई 2026/ माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट में वित्त मंत्री  ओपी चौधरी का एक दिवसीय जगदलपुर आगमन पर महापौर  संजय पांडेय, सीजी ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष  श्रीनिवास राव मद्दी,…

    Read more

    सुशासन तिहार की शुरुआत: जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा

        *“जल संचय जनभागीदारी 2.0” के तहत 5 प्रतिशत मॉडल बना आकर्षण का केंद्र* *सामूहिक प्रयास से स्वच्छता और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प* रायपुर, 05…

    Read more

    NATIONAL

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    ध्रुवीकरण की बदली धारा, नये सितारे का उदय और वेंटिलेटर पर वामपंथ

    पश्चिम बंगाल में कौन होगा मुख्यमंत्री, नाम तय करने कोलकाता आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

    पश्चिम बंगाल में कौन होगा मुख्यमंत्री, नाम तय करने कोलकाता आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

    116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो

    116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ

    धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा देंगे, अगर… अब ट्रंप ने ईरान को क्यों धमकाया?

    धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा देंगे, अगर… अब ट्रंप ने ईरान को क्यों धमकाया?

    बंगाल में पहली बार हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण काफी प्रभावी साबित हुआ

    बंगाल में पहली बार हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण काफी प्रभावी साबित हुआ