Ro no D15139/23

एक्टिंग छोड़ खेती करने वाली थी, फिर करियर ने मारा यू टर्न

इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है. उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं. यामी ऐसे ही कोई फिल्म साइन नहीं करती हैं उनकी हर फिल्म में कुछ हटकर होता है. यामी ने फिल्म विक्की डोनर से अपने करियर की शुरुआत की ती. उसके बाद से वो छा गई थीं मगर उनके करियर में एक समय ऐसा आया था जब उन्होंने सबकुछ छोड़कर वापस गांव जाने का मन बना लिया था. इतना ही नहीं वो अपने बैग्स भी पैक कर चुकी थीं. यामी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर के उस समय को याद किया है.

यामी ने गलाटा प्लस को दिए इंटरव्यू में अपने करियर के उस समय के बारे में याद किया. यामी ने बताया कि वो उस समय इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना पा रही थीं. यामी ने कहा- ‘मैं लगातार सुन रही थी कि तुम्हे अपनी स्क्रीन प्रेजेंस बढ़ानी होगी. कई एक्टर्स 10 मिनट के रोल करके पॉपुलर हो रहे थे.’

वापस जाने का बना लिया था मन

यामी ने आगे कहा- ‘मेरे अंदर बहुत डर और इनसिक्योरिटी बैठी हुई थी. मेरा सेल्फ कॉन्फिडेंस भी कम हो गया था. एक समय आया जब घरवालों ने कहा तुमने रियलाइज कर लिया है, कोई बात नहीं. तुम जो करना चाहती थी वो कर लिया है. मैंने तब फैसला लिया कि मैं कोई भी ऐसा रोल नहीं करूंगी. वो ही करूंगी जो करने के लिए मेरा दिल कहेगा. नहीं तो बैग्स पैक करूंगी और वापस चली जाऊंगी. मैं घर वापस जाकर किसानी करती

यामी ने आगे कहा- मुझे फिर बाला फिल्म मिली और उसी साल मेरी उरी भी रिलीज हुई. जिसके बाद मेरे करियर ने यू-टर्न लिया.

बता दें यामी आखिरी बार फिल्म धूम-धाम में प्रतीक गांधी के साथ नजर आईं थीं. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में यामी का अलग अंदाज काफी पसंद किया गया है.

  • Related Posts

    Govinda Son Yashvrdhn Ahuja Debut: मां सुनीता आहूजा संग बॉलीवुड में कदम रखेंगे यशवर्धन, हॉरर-कॉमेडी से होगा डेब्यू

    गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा अब अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. यशवर्धन जल्द ही ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ फिल्म से…

    Read more

    10 हजार की मछली और 1.88 लाख की शैंपेन, अर्पिता खान के ‘Mercii’ का मेन्यू देख रह जाएंगे दंग, कीमतें जानकर नहीं होगा यकीन

    सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का मुंबई में मौजूद रेस्टोरेंट ‘Mercii’ इन दिनों अपने खास अंदाज के साथ-साथ महंगे मेन्यू को लेकर भी चर्चा में है. यहां मिलने…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर