Ro no D15139/23

आबकारी विभाग की कार्रवाई

– 6.300 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू संत्री जप्त

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा बेलरगोंदी चौक थाना गेंदाटोला में साकिन कोरची थाना कोरची जिला गढ़चिरोली महाराष्ट्र निवासी यश चिमुरकर के कब्जे से देशी दारू संत्री महाराष्ट्र निर्मित 35 नग पाव कुल 6.300 बल्क लीटर शराब जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया एवं नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला श्री राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लालसिंह राजपूत, श्री अनिल सिन्हा शामिल थे। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

  • Related Posts

    पीएम-राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    राजनांदगांव 23 मार्च 2026। पीएम-राहत (प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेसन एण्ड एस्योरड ट्रीटमेंट) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में जिला स्तरीय…

    Read more

    जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक 30 मार्च को

    राजनांदगांव 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में 30 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 30 में अनुसूचित जाति…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?