Ro no D15139/23

आदिवासी बालक आश्रम सरभोंका में मदिरापान की शिकायत पर कार्यवाही

विकासखण्ड पोड़ीउपरोड़ा के अंतर्गत प्राथमिक स्तर आदिवासी बालक आश्रम सरभोंका में अधीक्षक तथा कर्मचारियों द्वारा मदिरापान किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर नोडल अधीक्षक पोड़ीउपरोड़ा द्वारा 28 नवम्बर को सांय 9.30 बजे आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक   संजय कुमार पैकरा, दैनिक वेतन भोगी   गनपत लाल और कलेक्टर दर कर्मचारी  आलम सिंह पैकरा शराब के नशे में पाए गए। तीनों कर्मचारी मद्यपान के अभ्यस्त भी पाए गए।
प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रशासन द्वारा तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। इस कृत्य के लिए दैनिक मजदूर   गनपत सिंह बिंझवार की सेवाएँ समाप्त कर दी गई हैं। कलेक्टर दर कर्मचारी  आलम सिंह पैकरा को कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कोरबा में संलग्न किया गया है। अधीक्षक श्रेणी “स“   संजय कुमार पैकरा को निलंबित कर उनका मुख्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कोरबा निर्धारित किया गया है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार