Ro no D15139/23

मद्य निषेध दिवस पर जिले में आयोजित होंगी नशामुक्ति संबंधी विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ

बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मद्य निषेध दिवस का जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर   अजीत वसंत के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न विभागों के सहयोग से नशामुक्ति संबंधी अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में गठित भारत माता वाहिनी के माध्यम से नशामुक्ति कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रसारित दिशा-निर्देशों तथा शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर नागरिकों को नशा त्याग के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही नशामुक्ति साहित्य का वितरण कर जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेरक स्लोगन, जन-जागरूकता संदेश एवं चित्रों का व्यापक प्रसार किया जाएगा। नशा एवं एड्स प्रभावित क्षेत्रों में विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा। विद्यार्थियों के बीच नशापान के दुष्परिणामों पर आधारित विभिन्न गतिविधियाँ और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समस्त कार्यक्रम नशामुक्त भारत अभियान की थीम पर आधारित रहेंगे। आयोजित सभी गतिविधियों के फोटोग्राफ एनएमबीए पोर्टल पर अपलोड कराते हुए उनका प्रतिवेदन उपसंचालक, समाज कल्याण कोरबा को अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!