Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास में अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई

*दो लोगों पर एफआईआर करने के निर्देश, 1640 बोरी यूरिया जप्त*

रायपुर, 15 जुलाई 2025/राज्य शासन ने उर्वरकों के अवैध भण्डारण, परिवहन, विक्रय पर सख्त कार्यवाही के निर्देश संबंधितोंको दिए है। इसी निर्देश के परिपालन में सरगुजा कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने ग्राम डांडगांव, तहसील उदयपुर स्थित प्रधानमंत्री आवास में अवैध रूप से उर्वरक (यूरिया) भंडारण के मामले में दो व्यक्तियों पर सुखराम पिता बुधियार एवं पंकज अग्रवाल पिता मदन अग्रवाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/5 एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है।

तहसीलदार उदयपुर को सूचना मिली थी कि ग्राम डांडगांव के प्रधानमंत्री आवास में पंकज अग्रवाल द्वारा 1640 बोरी यूरिया उर्वरक का अवैध भंडारण किया गया है। तहसीलदार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, हल्का पटवारी तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में दिनांक 25 जून 2025 को मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया गया। पंकज अग्रवाल द्वारा ताले की चाबी न देने पर ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया गया, जहां यूरिया भंडारित पाया गया।

जांच के दौरान उर्वरक की प्राप्ति और भंडारण से संबंधित कोई वैधानिक दस्तावेज अग्रवाल के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। अनावेदक पंकज अग्रवाल ने उत्तर में बताया कि वह पिकअप वाहन से किसानों को भाड़े पर उर्वरक पहुंचाता है और यह उर्वरक किसानों द्वारा खरीदा गया था, जिसे अस्थायी रूप से सुखराम के खाली मकान में रखा गया था।

हालांकि, न्यायालय ने पाया कि प्रस्तुत जवाब व तर्क प्रमाणित एवं समाधान कारक नहीं हैं, और कोई वैध दस्तावेज या खरीदी रसीद प्रस्तुत नहीं की गई। अतः यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन मानते हुए न्यायालय ने संबंधित थाना उदयपुर में प्राथमिकी दर्ज करने तथा 7 दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है। साथ ही, जप्त की गई 1640 बोरी यूरिया उर्वरक को जिला विपणन अधिकारी, अम्बिकापुर की सुपुर्दगी में देने के निर्देश भी पारित किए गए हैं।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

    *समयबद्ध, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निराकरण से बढ़ रहा लोगों का विश्वास*   रायपुर. 4 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बलिराम पटेल को मिला अपना घर

    कच्चे घर की कठिनाइयाँ हुईं खत्म, अब पक्के आशियाने से रोजगार का सपना भी होगा साकार   रायपुर 4 अगस्त 2026 / जीवन में हर व्यक्ति का सपना होता हैं…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस