Ro no D15139/23

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर संयुक्त रूप से की जाए कार्रवाई

जिला स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देश

धमतरी 17 जून 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिला स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक ली। उन्होंने धमतरी जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण की रोकथाम के लिए खनिज, राजस्व, पुलिस, वन, परिवहन और पर्यावरण विभाग को संयुक्त रूप से जांच कर लगातार निगरानी रखने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने भार क्षमता से अधिक खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के भी निर्देश बैठक में दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में खनिज विभाग द्वारा चिन्हांकित किए गए अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण क्षेत्र धमतरी तहसील के तहत कोलियारी, अछोटा, मुड़पार, अमेठी, दोनर, दर्री, तेन्दूकोना, बारना और खरेंगा में लगातार निगरानी रखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मगरलोड तहसील के राजपुर, सरगी, करेली बड़ी, करेली छोटी, गाड़ाडीह, बुड़ेनी, नवागांव, कुरूद तहसील के नारी, परखंदा, गाड़ाडीह, सिरसिदा, जोरातराई तथा भखारा के तहत सिलघट, सेमरा, नवागांव आदि क्षेत्रों में भी जिला स्तरीय टास्क फोर्स को लगातार निगरानी रखने और कार्यवाही करने के निर्देश दिए। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण में जप्त वाहन को नजदीकी पुलिस थाना में सुरक्षार्थ रखने के लिए थाना प्रभारियों को सहयोग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि स्वीकृत खदान एवं नये खदान क्षेत्र का सीमांकन के लिए आवश्यक सहयोग किया जाए।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!