Ro no D15139/23

’एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’’ थीम पर 21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

*धमतरी शहर में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम*

*विकासखण्ड मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम होंगे*

*कार्यकमों में शामिल होने ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन शुरू, 20 जून तक होगा पंजीयन*

धमतरी 17 जून 2025/ ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य” निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य योग को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए जनसामान्य के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। इस बार योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम धमतरी शहर में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के विकासखंड, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन सभी आयोजनों में शामिल होने के लिए योग संगम पंजीयन पोर्टल http://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर ऑनलाईन पंजीयन किया जा सकता है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी नागरिकों, शासकीय एवं निजी संस्थानों, विद्यालयों तथा महाविद्यालयों से 20 जून 2025 तक अधिक से अधिक संख्या में योगा संगम के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने की अपील की है।

*ऐसे करें पंजीयन-*

योगा संगम के लिए पंजीयन की प्रक्रिया पूरी तरह सरल, त्वरित एवं डिजिटल है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिक बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाईट ओपन कर संगठन या व्यक्तिगत विवरण की प्रविष्टि करना होगा। जिस जगह पर योग कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, उसका चयन करना होगा। वेबसाईट पर डाले गए मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से सत्यापन किया जाएगा और पंजीयन पूर्ण होगा।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी ग्राम पंचायतों, नगर एवं जनपद मुख्यालयों, शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे योग संगम पंजीयन पोर्टल पर नागरिकों का अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करें और उन्हें कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विभाग प्रमुखों, ग्राम पंचायत सचिवों, सरपंचों, जनपद सीईओ, स्कूल प्राचार्यों एवं महाविद्यालय प्रशासन से आह्वान किया है कि वे इस आयोजन को जनआंदोलन का रूप दें। कलेक्टर ने जिले के प्रत्येक कोने से एवं प्रत्येक वर्ग से जन सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!