Ro no D15139/23

पीएचई विभाग द्वारा अवैध रूप से टूल्लू पंप का उपयोग करने वालों पर की गई कार्रवाई

पेयजल की समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800 2330008 जारी
राजनांदगांव 11 अप्रैल 2025। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमलों द्वारा द्वारा ग्रीष्म ऋतु में जिले के सभी ग्रामों में पेयजल की सतत व्यवस्था बनाये रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अवैध रूप से टुल्लू पंप के माध्यम से सीधे नलों से पानी लेने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर टुल्लू पंप के माध्यम से सीधे नलों से अवैध तरीके से पानी लेने वालों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिपालन में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रहे टुल्लू पंपों पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन किया है तथा पीएचई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। आदेशानुसार पीएचई के विभागीय अमला द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा एवं ककरेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम ठेकवा के 7 तथा ककरेल के 3 घरों में टुल्लू पंप से सीधे नलों से पानी लेते पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए टुल्लू पंप को जप्त किया गया और जप्ती प्रकरण बनाकर टुल्लू पंप को ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या को देखते हुए पानी का सदुपयोग करने के लिए समझाईश भी दी गई। साथ ही पानी को व्यर्थ बहने से रोकने के लिए नलों में टोटियां भी लगाने कहा। पीएचई विभाग द्वारा पेयजल की समस्या के समाधान के लिए 24 घंटे क्रियाशील टोल फ्री नंबर 1800 2330008 जारी किया गया है। पानी की किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर समस्या समाधान पा सकते है।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सीधी भर्ती विज्ञापन में संशोधन

    राजनांदगांव 04 अगस्त 2026। कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव द्वारा विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु 22 जुलाई 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमें संशोधन किया…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता