Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 – सुशासन तिहार जनमानस की उम्मीदों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने की बेहतरीन पहल

– जिले में सुशासन तिहार 2025 का प्रभावी क्रियान्वयन
– 70 वर्षीय बुजुर्ग श्री गिरिश कुमार ठक्कर ने तत्काल आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन होने पर खुशी जाहिर की
– 16 आवेदकों का आयुष्मान कार्ड व आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कर तत्काल प्रदाय किया गया
– दूरभाष पर चर्चा करके भी आवेदकों की समस्या का किया जा रहा गुणवत्तापूर्ण समाधान
राजनांदगांव 19 अप्रैल 2025। सुशासन तिहार जनमानस की उम्मीदों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बेहतरीन पहल है। जिसमें लोकतंत्र एक अलग स्वरूप में अभिव्यक्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आव्हान पर जनसामान्य में अपनी समस्याओं के समाधान के प्रति जज्बा दिखाई दे रहा है। जिले में सुशासन तिहार 2025 का प्रभावी क्रियान्वयन जा रहा है। जिले में प्रथम चरण में 8 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक नगर निगम राजनांदगांव अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु कुल 20 हितग्राहियों द्वारा आवेदन प्राप्त हुये हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत प्राप्त 20 आवेदनों में से 4 हितग्राही श्री गिरिश कुमार ठक्कर, श्रीमती रायकंवर जैन, श्रीमती कुन्ती यादव एवं श्रीमती शांति यादव की उम्र 70 वर्ष से अधिक है, इसलिए शासन द्वारा संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अतंर्गत 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जाना है, जिसके तहत सभी चार हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कर प्रदाय किया गया। राजनांदगांव शहर के जमात पारा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग श्री गिरिश कुमार ठक्कर ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से वरिष्ठजनों को राहत मिली है और वे नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने सरकार की इस पहल के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रियतापूर्वक सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है।
सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त 16 आवेदनों में से 12 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड पंजीयन कर प्रदाय किया गया। शेष 4 हितग्राहियों में से दो हितग्राही श्री केशव लालवानी एवं श्रीमती भारती लालवानी की उम्र 70 वर्ष से कम है और राशन कार्ड नहीं बना है। इसलिए पत्र के माध्यम से दोनों हितग्राहियों को राशन कार्ड बनवाने हेतु अनुरोध किया गया हैं, जिससे राशन कार्ड बनाने के बाद दोनों हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कर प्रदाय किया जा सके। शेष दो हितग्राही से दूरभाष पर चर्चा करने पर ज्ञात हुआ कि वह अभी राजनांदगांव से बाहर हैं, इसलिए दोनों हितग्राहियों का राजनांदगांव आने के उपरांत तत्काल आयुष्मान कार्ड पंजीयन कर प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार सुशासन तिहार 2025 के तहत प्रथम चरण 8 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक नगर निगम राजनांदगांव अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्राप्त कुल 20 आवेदनों में से 16 आवेदकों का आयुष्मान कार्ड व आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कर तत्काल प्रदाय किया गया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

    राजनांदगांव 06 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने के उद्देश्य से राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र…

    Read more

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

    राजनांदगांव 06 जुलाई 2026। श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेघावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’