Ro no D15139/23

रीपा योजना में गड़बड़ी पाए जाने पर हुई कार्यवाही

*3 पंचायत सचिव निलंबित, 3 जनपद सीईओ को संभागायुक्त  श्री कावरे ने जारी किया शोकॉज नोटिस*

रायपुर 28 जुलाई 2025/ रीपा योजना का पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने शासन स्तर पर जांच की थी जिसके प्रतिवेदन के आधार पर कार्यवाही की गई। जांच में विभिन्न स्तर पर गड़बड़ी एवं नियम प्रक्रिया का पालन नहीं करना पाया गया। जांच के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। रायपुर संभाग के 3 पंचायत सचिव पर निलंबन कार्यवाही की गई है। साथ ही तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ को कारण बताओे नोटिस दिया गया है।

संभागायुक्त कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महासमुंद जिला पंचायत सीईओ ने जनपत पंचायत महासमुंद के ग्राम पंचायत बिरकोनी के सचिव शंकर साहु, बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत पलारी के गिर्रा के ग्राम पंचायत सचिव खिलेश्वर ध्रुव और जनपद पंचायत बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत लटुआ के सचिव टीकाराम निराला को निलंबित किया है। इन्हें भण्डार क्रय नियम का पालन न करने, बगैर तकनीकी परीक्षण किये मशीन क्रय करना एवं मशीन के देय का खण्ड खण्ड भुगतान के साथ कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण यह कार्यवाही की गई है।

रीपा की जांच के संबंध में संभागायुक्त श्री महादेव कावरे द्वारा तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पलारी श्री रोहित नायक जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को, तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलौदाबाजार श्री रवि कुमार जिला बलौदाबाजार भाटापारा एवं तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद, लिखत सुल्ताना जिला महासमुंद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आयुक्त रायपुर संभाग द्वारा उक्त अधिकारियों को नियत अवधि में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल

      *ई-केवायसी, जियो-टैगिंग और क्यूआर कोड से पारदर्शिता को मिली नई गति* *रायपुर, 09 अप्रैल 2026/* महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य…

    Read more

    आजीविका मिशन से रमशीला कश्यप को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

        *किराना दुकान से लगभग 25 हजार रुपये की कर रहीं हैं आय अर्जित* रायपुर, 09 अप्रैल 2026। एक समय माओवाद से प्रभावित रहा कोंडागांव जिले का दूरस्थ ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….