Ro no D15139/23

किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

अगले 15 दिनों में शत्-प्रतिशत किसानों का क्रेडिट कार्ड बनवाने के निर्देश

कलेक्टर ने की कृषि और सहयोगी विभागों के कामकाज की समीक्षा

धमतरी 20 मई 2025/ किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने के मामले में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने आज कृषि और सहयोगी विभागों की समीक्षा बैठक में सभी मैदानी अमले को शत्-प्रतिशत किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी है। कलेक्टर ने सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, उद्यानिकी, मछलीपालन और पशुपालन विभाग के मैदानी अमले को इसके लिए सख्त निर्देश दिए है। 15 दिनों के भीतर लक्ष्य अनुसार किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनने पर लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। श्री मिश्रा ने आज समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि छोटे किसानों से लेकर वन अधिकार पट्टा वाले किसानों से भी क्रेडिट कार्ड बनवाए जाएं ताकि ऐसे किसानों को पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी फसलों की सामुहिक खेती के साथ-साथ डेयरी और अन्य रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़ने में आसानी हो। उन्होंने समीक्षा बैठक में मौजूद जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि कृषि और सहयोगी विभागों के मैदानी अमले के साथ मिलकर गांव-गांव में शिविर आयोजित कर 15 दिनों के भीतर सभी किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाए जाएं। कलेक्टर ने पीएम सम्मान निधि योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों सहित जिले के सभी किसानों का पंजीयन एग्री स्टेक पोर्टल पर कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, कृषि विभाग के उप संचालक श्री मोनेश साहू सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं विकासखण्ड तथा मैदानी स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में कलेक्टर ने जिले की सहकारी समितियों और निजी कृषि केन्द्रों-दुकानों में खाद-बीज-दवाई के भण्डारण और वितरण की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने आगामी खरीफ मौसम के लिए अभी से ही बीज-खाद का उठाव किसानों से कराने के निर्देश मैदानी अमले को दिए। कलेक्टर ने कहा कि अभी भण्डारित बीज और खाद का उठाव हो जाने पर आने वाले समय में बीज-खाद की मांग अनुसार पूर्ति आसानी से समय पर हो सकेगी। उन्होंने मई माह के समाप्त होने तक कुल भण्डारित बीज-खाद में से 40 प्रतिशत का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। श्री मिश्रा ने जिले के किसानों को मखाना, अरहर, उड़द, रागी, मक्का आदि फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। कलेक्टर ने नगरी दुबराज की खेती को बढ़ाने के लिए इच्छुक किसानों का भी चयन करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक मे कलेक्टर ने धरती आबा के तहत् प्रत्येक विकासखंड में तैयार किये गये प्रकरणों की जानकारी ली।

क्रमांक-122/269/अमित

  • Related Posts

    बाल मधुमेह से जूझ रहे बच्चों को मिला सहयोग और मार्गदर्शन

    धमतरी में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित, उपचार से लेकर स्कूल सहयोग तक पर हुई विस्तृत चर्चा   धमतरी, 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) से…

    Read more

    समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

    खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश   धमतरी, 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर अबिनाश…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था