Ro no D15139/23

स्थानांतरित कर्मचारी के नवीन पदस्थापना में ज्वाइन न करने पर होगी कार्रवाई- कलेक्टर

कलेक्टर ने राजस्व विभाग की ली समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 14 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर उन्होंने भू अर्जन, नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, डायवर्सन, रबी फसल प्रविष्टि, ई नामांतरण, अभिलेख शुद्धता आदि के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न तहसीलों में कार्यदक्षता में वृद्धि और कार्यों को गति प्रदान करने हेतु किये गए स्थानांतरणों के द्वारा नवीन पदस्थापना वाले स्थानों में जॉइन ना करने वाले कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से रिलीव करने एवं पदग्रहण ना करने पर कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को क्षतिपूर्ति के मामलों को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द मुआवजा वितरित करने के निर्देश देते हुए इसके लिए थाना प्रभारी एवं एसडीओपी स्तर पर समन्वय कर तीव्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत ड्रोन द्वारा सर्वे के लिए शेष स्थानों पर जल्द सर्वे पूर्ण कराने मसाहती सर्वे के तहत शेष ग्रामों में सर्वे पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने ई डिस्ट्रिक्ट में आ रहे आवेदनों में ऐसे चॉइस सेंटर जहां से प्राप्त आवेदनों में निरस्ती की दर अधिक है वहां के सेंटर संचालकों से चर्चा कर आवेदन के सही तरीकों से अवगत कराने एवं फिर पुनरावृत्ति पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विकास कार्यों हेतु भूमि आबंटन की स्थिति पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर एसडीएम ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, तहसीलदार राजश्री राजनपथे सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बैठक में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जशपुर में पहली बार होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम

    29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि पिछले वर्ष के विजेताओं ने खिलाड़ियों से शामिल होने की अपील की जशपुरनगर 26…

    Read more

    महतारी वंदन से हर माह महिलाओं को मिल रहा सम्मान और आर्थिक संबल

      जशपुरनगर 26 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक