Ro no D15139/23

नगरीय निकायों को दुकान किराया न पटाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई- कलेक्टर

स्वीकृति उपरांत कार्य पूर्ण ना करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

जशपुरनगर 14 मई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड एवं नगरीय निकायों के विकास कार्यों की मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं लोड शेडिंग की समस्या के निराकरण के लिए जिले में निर्माणाधीन 33 केव्ही के सब स्टेशनों के निर्माण, विद्युत लाइनों के विस्तार, ट्रांसफॉर्मर लगाने के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की गति बढ़ाते हुए वर्षा ऋतु के पूर्व कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने को कहा।
कलेक्टर ने नगरीय निकायों अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय प्रक्रिया उपरांत स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्रारम्भ ना करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों के राजस्व में वृद्धि के लिए राजस्व की वसूली करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने नगरीय निकायों की दुकानों का किराया न पटाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करवाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य मे  अरुचि रखते हुए निर्माण न करने वाले लोगों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना एवं राशन कार्ड निर्माण का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिलाने को कहा। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी, सीएमओ नगरपालिका जशपुर योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ कृमुख्यमंत्री श्री साय

    राखी के धागे में विश्वास, बहनों के साथ ‘विष्णु भैया’ का संकल्प केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास का दिया वचन…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम केरसई में महतारी सदन का लोकार्पण कर महिलाओं को किया समर्पित

    विकास की दी सौगात रु 84.69 लाख रुपए के कुल 6 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भवन में लगे स्वास्थ्य, आजीविका और महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉलों का भी किया…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय