Ro no D15139/23

शैक्षणिक परिसर व नगरीय क्षेत्र में अभियान चलाकर कोटपा एक्ट का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश निर्देशित नशामुक्ति पर गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश

जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, उपयोग एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज प्रभारी कलेक्टर  आशुतोष पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी कलेक्टर ने शैक्षणिक परिसर के आसपास प्रतिबंधित सामग्री विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण या उपयोग में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत की गई कार्यवाही की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि सभी मेडिकल दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी लगाने के निर्देश् दिए गए थे, जिसका पालन कराया गया है। नये दुकानों के लिए लाइसेंस देते समय भी सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी तरह स्टोर्स में स्वापक एवं मनः प्रभावी दवाइयों के क्रय विक्रय व पंजीकृत डॉक्टर की पर्ची एवं स्टॉक का मिलान भी की जा रही है।  प्रभारी कलेक्टर ने इस हेतु मेडिकल स्टोर्स की औषधि निरीक्षक व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने  स्कूल, कॉलेज एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, जनजागरूकता अभियान चलाने तथा पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने नशामुक्ति के लिए जारी राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर 14446 एवं अवैध मादक पदार्थ की रिपोर्टिंग हेतु एंटी नारकोटिक्स हेल्प लाइन नंबर 1933 का शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
प्रभारी कलेक्टर ने पूर्व बैठक में कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत जिले के शैक्षणिक परिसर को तम्बाकू मुक्त बनाने हेतु कोटपा एक्ट के तहत स्कूल परिसर से 100 मीटर की दूरी के भीतर तम्बाकू उत्पादों के विक्रय पर प्रभावी रूप से रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कोटपा एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल, सीएमएचओ डॉ एस एन केशरी सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता कप 2026 में दिखेगा खेल भावना और सौहार्द का उत्सव

      प्रशासन, मीडिया एवं विभिन्न विभागों की टीमें होंगी आमने-सामने, 14 अगस्त को होगा रोमांचक मुकाबला धमतरी, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपसी सद्भाव, टीम भावना और…

    Read more

    मनेन्द्रगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल इस वर्ष मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला मुख्यालय…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां