Ro no D15139/23

एसआईआर कार्य सम्पादन हेतु अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार राज्य के साथ जिले में भी निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सम्पादित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में स्थित मतदान केन्द्रों के लिए अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नियुक्त अधिकारीगण आयोग के निर्देश के परिपालन एवं संबंधित विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के मार्गदर्शन में समय-सीमा में कार्य सम्पादित करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन हेतु तहसीलदार पाटन जामगांव (आर)   ममता टावरी, नगर पालिका परिषद कुम्हारी उप अभियंता   अतुल सिंह, नगर पालिका परिषद कुम्हारी उप अभियंता-2   छाया साहू और नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उप अभियंता   ढालेन्द्र ठाकुर सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाये गये हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 दुर्ग ग्रामीण हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी उतई  राजेन्द्र नायक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग   अविनाश श्रीवास, नगर पालिक निगम रिसाली के स्वास्थ्य अधिकारी   धर्मेन्द्र मिश्रा और सिंचाई विभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता   आशुतोष सारश्वत सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64 दुर्ग शहर हेतु अधीक्षक भू-अभिलेख    रेखा राजपूत, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री श्याम साहू, सहायक अधीक्षक-02 भू-अभिलेख   आलोक शुक्ला, नगर पालिक निगम दुर्ग के कार्यपालन अभियंता  राजकुमार जैन, नगर पालिक निगम दुर्ग के सहायक अभियंता   राजेन्द्र धवाले, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग   विनोद शुक्ला और जिला मिशन समन्वयक शिक्षा विभाग दुर्ग श्री विनोद सिन्हा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाये गये हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर हेतु सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख   अजय मरावी, जोन-04 नगर पालिक भिलाई के कार्यपालन अभियंता   संजय वर्मा, नगर पालिक निगम भिलाई के सहायक अभियंता श्री जे.पी. तिवारी, जोन-02 नगर पालिक निगम भिलाई के सहायक अभियंता   अरविन्द शर्मा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर हेतु सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री शंकर तिवारी, सहायक अधीक्षक-02 भू-अभिलेख   संतोश नागरे, नगर पालिक निगम भिलाई के कार्यपालन अभियंता   अनिल सिंह, नगर पालिक निगम भिलाई के कार्यपालन अभियंता-02   संजय अग्रवाल और नगर पालिक निगम भिलाई के कार्यपालन अभियंता   सुनील जैन सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाये गये है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा   किरण कुमार कौशिक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमधा   अथर्व शर्मा, नायब तहसीदार-02 बोरिद श्री रमाकांत पटेल, जल संसाधन विभाग अहिवारा के एसडीओ   रोहन शॉ और सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग भिलाई   दिप्ती देवांगन तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 साजा (आंशिक) हेतु सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमधा   बेनीराम वर्मा और एसडीओ जल संसाधन धमधा   कुलेश्वर जोशी को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?