Ro no D15139/23

अपर मुख्य सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव सुश्री ऋचा शर्मा ने ली समीक्षा बैठक

स्कूलों में छात्र एवं छात्राओं के लिए शौचालय बनाने और सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाने के दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में अपर मुख्य सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुने और दूर करने का प्रयास करें।

अपर मुख्य सचिव  शर्मा ने कहा कि सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए पृथक-पृथक शौचालय का निर्माण करवाएं। साथ ही सेनेटरी वेंडिंग मशीन भी लगवाएं और यह भी ध्यान रखें कि यह सुचारू रूप से संचालित हो। स्कूलों में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब और आवश्यकतानुसार लाईब्रेरी की व्यवस्था करें।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पीएमएवाय 2.0 की स्वीकृति मिल गई है जिसमें तेज़ी से पूर्ण कराएं जा रहें हैं।   शर्मा ने सुझाव दिया कि इस योजना के तहत ऐसे भवनों के निर्माण करने का प्रयास करें की तापमानरोधी हो, जिससे गर्मी के समय वहां रहने वाले रहवासियों को कम से कम समस्या हो। साथ ही पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली एवं जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को जल्द प्राप्त करें।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने प्रभारी सचिव श्रीमती शर्मा को जिले में संचालित प्रोजेक्ट सुरक्षा, प्रोजेक्ट धड़कन, स्मृति पुस्तकालय, प्रोजेक्ट दधीचि सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।  शर्मा ने प्रोजेक्ट अजा की सराहना करते हुए कहा कि उससे जुडे महिला समूह निश्चित ही सशक्त होंगे। इस दौरान उन्होंने रेडक्रास सोसायटी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में तीन हजार से अधिक रेडक्रास के सक्रिय सदस्य बनें है एवं जिले में संचालित “प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी” के अंतर्गत बच्चों का ईलाज सदस्यता शुल्क के माध्यम से करवा रहे है।

इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ  कुमार बिश्वरंजन, डीएफओ   लोकनाथ पटेल, अपर कलेक्टर  कीर्तिमान सिंह राठौर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?