Ro no D15139/23

बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल की तैयारियों का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

*25 सितम्बर को नवा रायपुर स्थित सेंध लेक में होगा आयोजन*

रायपुर, 24 सितम्बर 2025/ जिले के सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि 25 सितम्बर 2025, गुरुवार को प्रातः 9 बजे नवा रायपुर (परसदा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास) स्थित सेंध लेक में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (नई दिल्ली), गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों का मूल्यांकन करना तथा नागरिकों को आपदा की स्थिति में त्वरित और सही प्रतिक्रिया देने के लिए जागरूक करना है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर आज अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन (आईएएस) ने मॉक ड्रिल आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों, भवन एवं मकानों के क्षतिग्रस्त होने पर उठाए जाने वाले कदमों और विभिन्न विभागों की भूमिकाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की तथा संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनीष मिश्रा, आरंग एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता

    *जिला अस्पताल में मौत के मुंह से लौटाई महिला की सांसें* रायपुर, 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुकमा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा की तत्परता और आधुनिक संसाधनों की…

    Read more

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री शर्मा

    *कुर्मी भवन जामगांव(एम) में डोम शेड और मंच बनाने की घोषणा की* *तर्रा में सामाजिक भवन हेतु 12 लाख की घोषणा* *चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 56 वें…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?