Ro no D15139/23

अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने जिले के गैस एजेंसी संचालकों ली बैठक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए अधिक दर लेने और अवैध भण्डारण की शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

जशपुरनगर 13 मार्च 2026/ कलेक्टर   रोहित व्यास के निर्देश में घरेलू एल.पी.जी.गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति के संबंध में अपर कलेक्टर   प्रदीप कुमार साहू ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली ।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर   अनिकेत अशोक ,खाद्य अधिकारी   आशीष चतुर्वेदी,जिला नोडल अधिकारी श्री रोहित एवं जिले के समस्त गैस एजेंसी संचालक उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी  घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
साथ ही कही भी अधिक दर या अवैध भण्डारण न होने पाए इसका भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उपस्थित गैस एजेंसी संचालकों द्वारा जानकारी दी गयी कि होली के कारण सप्लाई कुछ समय तक प्रभावित हुई थी वर्तमान में सुचारू रूप से गैस की सप्लाई हो रही है। जिले में किसी भी प्रकार से घरेलू गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान मे बुकिंग के नियम में संशोधन हुआ है दूसरी बुकिंग गैस डिलीवरी के 25 दिवस बाद उपभोक्ता के द्वारा क्।ब् बताना अनिवार्य है। उपभोक्ता बुकिंग के लिए आईवीआरएस, व्हाट्सप्प, काल व मैसेज का उपयोग कर सकते है। उपभोक्ताओं को गैस से संबंधित कोई भी परेशानी न हो इस हेतु सभी गैस एजेंसी संचालकों को एजेंसी में गैस बुकिंग की प्रक्रिया एवं टोल फ्री नम्बर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये गये है।

  • Related Posts

    जयमरगा के गढ़पहाड़ की गुफा में प्रागैतिहासिक काल के हैं आदिमकालीन शैलचित्र जशपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर मनोरा विकासखंड में स्थित है यह पुरातात्विक स्थल

     जशपुरनगर 03 अप्रैल 2026/ जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण तो है ही पुरातात्विक दृष्टिकोण से भी समृद्ध है। यहां की प्राकृतिक छटा सहज ही लोगों को आकर्षित करती है। यहां पर…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

    जशपुरनगर 03 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?