Ro no D15139/23

अपर कलेक्टर सुनील नायक ने किया कंपोजिट बिल्डिंग निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण

गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
अम्बिकापुर । अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने आज अम्बिकापुर जिला मुख्यालय में स्थित कंपोजिट बिल्डिंग के निर्माण कार्य स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, सामग्री की गुणवत्ता एवं स्थल पर कार्यरत श्रमिकों की संख्या का विस्तृत अवलोकन किया।
श्री नायक ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन निर्माण में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपर कलेक्टर ने निर्माण स्थल पर कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि कार्य में पारदर्शिता एवं गति बनी रहे। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अमृतलाल ध्रुव, कलेक्ट्रेट अधीक्षक श्री प्रमोद सिंह उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राजिम कुंभ कल्प में रायपुर के साधु संत महंतो की उपेक्षा की गूंज विहिप के बैठक में होगी

    रायपुर आज रायपुर महानगर संत समिति की बैठक पूज्य सद्दानी दरबार संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में हुई जिसमें राजिम कल्प कुंभ की अवस्था साथ ही आर्य समाज…

    Read more

    यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

    *संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम* रायपुर,26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी