Ro no D15139/23

अपर आयुक्त चौबे ने मनोरा और बगीचा विकासखण्ड  प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्याे का किया निरीक्षण

महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास के टीम की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जशपुरनगर 21 अप्रैल 2025/ अपर आयुक्त श्री अशोक चौबे, महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यपालन अभियंता श्री शिवकुमार सिन्हा और मनरेगा राज्य कार्यालय से तकनीकी सहायक श्री विभाष तिवारी के द्वारा विगत दिवस 19 अप्रैल 2025 को जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा के ग्राम पंचायत करदना, तालासिली और बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत सन्ना, डूमर कोना में मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रगतिरत एवं पूर्ण निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।
जिले में प्रधानमंत्री आवास व  जनमन आवास  के साथ-साथ मनरेगा और जल संसाधन विभाग के साथ अभिसरण से बने मिट्टी बांध, नहर लाइनिंग आदि कार्यों का भी अवलोकन किया गया।।
निरीक्षण के पश्चात् जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में सभी जनपद सीईओ, आरईएस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास की जिला पंचायत एवं जनपद के टीम समीक्षा बैठक ली और योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान योजना के बेहतर क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं आजीविका विकास गतिविधियों से मनरेगा को जोड़ने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगति लाते हुए अधिक से अधिक आवास को शीघ्र पूर्ण करने, लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने मिशन मोड में प्रगति सुनिश्चित करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    हाथियों के बीच फंसे बुजुर्गों को वन विभाग ने बचाया पत्थलगांव परिक्षेत्र में 11 हाथियों के दल के बीच साहसिक रेस्क्यू, जनहानि टली

      जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ जशपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम तिलडेगा क्षेत्र में हाथियों के दल के विचरण के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें वन विभाग की…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने