Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का किया जा रहा है विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में डायलिसिस सेंटर  बना किडनी मरीजों के लिए वरदान
अब तक 315 से अधिक हो चुके हैं डायलिसिस सेशन

जशपुरनगर, 20 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में चार बिस्तरों वाले डायलिसिस सेंटर किडनी के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह डायलिसिस सेंटर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सुविधा यहां शुरू होने पर कुनकुरी और आसपास के मरीजों को बाहर अन्य जगहों में जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इससे उनके पैसों की भी बचत हो रही है।
कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  अत्याधुनिक डायलिसिस मशीन लगाएं गए हैं।  21 फरवरी 2025 से शुरू हुए इस डायलिसिस सेंटर में अब तक 315 से अधिक डायलिसिस सेशन हो चुके हैं। रोजाना  2 से 3 मरीज डायलिसिस के लिए यहां पर आते हैं।
जशपुर जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सेवाएँ प्रदान करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में जिला चिकित्सालय जशपुर में 5 बिस्तरों वाली डायलिसिस यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में 3 बिस्तरों वाली डायलिसिस यूनिट संचालित हैं। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में 4 बिस्तरों वाली डायलिसिस यूनिट प्रारंभ की गई थी।
मुख्यमंत्री श्री साय के कुशल नेतृत्व में  राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और उन्नत बनाने के लिए कृतसंकल्पित है।  इसी कड़ी में कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए बजटीय प्रावधान किए गए हैं। इसके साथ ही जशपुर में प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और  शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया है। जिससे जिले के नागरिकों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकेंगी।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत सफल आयोजन हेतु विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई संपन्न

    जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/’ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक…

    Read more

    विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय जशपुर में टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

     77 हितग्राहियों को लगाया गया हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन का प्रथम डोज, रोग के प्रकार, लक्षण एवं बचाव की दी गई विस्तृत जानकारी जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends