Ro no D15139/23

जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए 

जल जीवन मिशन से ग्रामीण जीवन में आया सकारात्मक परिवर्तन, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

 

सरपंच, जल वाहिनी और पम्प ऑपरेटरों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित

 

धमतरी, 12 जून 2026/ भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन के मिशन संचालक श्री कमल किशोर सोन आज धमतरी जिले के ग्राम पंचायत मरादेव के आश्रित ग्राम मरादेव में आयोजित जल जीवन मिशन के ‘जल अर्पण दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन के मिशन संचालक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता सुश्री आशालता गुप्ता विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अतिरिक्त सचिव श्री कमल किशोर सोन ने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल पहुंचाना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य केवल नल कनेक्शन प्रदान करना नहीं, बल्कि जल की गुणवत्ता, नियमित आपूर्ति और स्रोतों की स्थिरता सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, भू-जल संवर्धन एवं जल संरक्षण गतिविधियों को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया। श्री सोन ने प्रत्येक गांव में एक स्थानीय व्यक्ति को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर योजना के संचालन एवं रखरखाव में सहभागी बनाने तथा नियमित रूप से पानी की टंकियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन की शपथ भी दिलाई। उन्होंने सरपंच, जल वाहिनी और पम्प ऑपरेटरों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं ‘‘हर घर जल’’ अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं के सफल संचालन के लिए ग्राम स्तर पर सहभागितापूर्ण व्यवस्था विकसित की गई है। ग्रामीणों द्वारा नियमित रूप से जल कर का भुगतान किया जा रहा है तथा जल प्रदाय व्यवस्था के संचालन के लिए पंप ऑपरेटर भी नियुक्त किए गए हैं, जिससे निर्धारित समय पर घर-घर जल आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने बताया कि धमतरी जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन जल कर संग्रहण की व्यवस्था भी सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। साथ ही सिर्री समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से 86 गांवों में सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जल जीवन मिशन केवल एक आधारभूत सुविधा नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार का अभियान है। इससे महिलाओं और बच्चों के श्रम एवं समय की बचत हुई है, स्वास्थ्य में सुधार आया है तथा ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की दीर्घकालिक सफलता के लिए जनभागीदारी, जल स्रोतों का संरक्षण और सामुदायिक उत्तरदायित्व अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर मरादेव की सरपंच श्रीमती शीला महेश सविता ने कहा कि जल जीवन मिशन से गांव की तस्वीर बदल गई है। पहले महिलाओं को दूर-दूर तक पानी लाने जाना पड़ता था, जबकि अब घर-घर नल से शुद्ध पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे समय की बचत हुई है और परिवार की देखभाल के लिए अधिक समय मिल पा रहा है। इसी प्रकार दरभा की सरपंच श्रीमती पूजा साहू ने बताया कि नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार आया है तथा जलजनित बीमारियों में कमी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने वाली पहल साबित हुई है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए जल जीवन मिशन के माध्यम से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता