Ro no D15139/23

डड़ाई प्राथमिक शाला में अतिरिक्त शिक्षक की पदस्थापना

*विद्यार्थियों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा*

रायपुर, 08 सितम्बर 2025/ शासन की युक्तियुक्तकरण नीति से सक्ती जिले में शिक्षा व्यवस्था सशक्त हुई है। इस पहल से अब एकल शिक्षकीय विद्यालयों में भी अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना होने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होने लगी है।

शासकीय प्राथमिक शाला डड़ाई, जो एकल शिक्षकीय थी। यहां युक्तियुक्तकरण से एक अन्य शिक्षक सुश्री रोशी वंदना तिर्की की पदस्थापना के चलते विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो रही है और शाला के शैक्षणिक वातावरण सकारात्मक बदलाव आया है। विद्यालय की शिक्षिका सुश्री सुलोचना सिदार ने बताया कि स्कूल एकल शिक्षकीय होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा लागू की गई युक्तियुक्तकरण नीति से अब विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षिका की नियुक्ति हुई है, जिससे विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हुई है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी इस पहल का स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का कहना है कि राज्य सरकार का संकल्प है कि कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन न रहे। युक्तियुक्तकरण की नीति से शिक्षा व्यवस्था को नई गति मिली है और प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

  • Related Posts

    धमतरी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान जारी

    धमतरी, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…

    Read more

    जिले में एक अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले