Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से आत्मनिर्भरता की ओर ग्रामीण परिवार

*दुलेराम पटेल ने सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली बिल से पाई मुक्ति*

रायपुर, 08 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का असर अब ग्रामीण अंचलों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। रायगढ़ जिले के ग्राम गुढगहन के निवासी श्री दुलेराम पटेल ने इस योजना के अंतर्गत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किया है।
मई माह में उनके सोलर पैनल से 165 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें 678 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। जून माह में 171 यूनिट उत्पादन से 814 रुपये की छूट मिली और उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया। श्री पटेल ने बताया कि सौर ऊर्जा से न केवल आर्थिक बचत हो रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान संभव हो रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। ग्रामीण उपभोक्ताओं द्वारा इस योजना का लाभ उठाकर नई मिसालें कायम की जा रही हैं, जिससे अन्य लोग भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भर बन रहे हैं। यह न केवल आर्थिक बचत का माध्यम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार हर पात्र परिवार तक इस योजना का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    हरित विकास और ग्रामीण आजीविका की अनूठी पहल

    वीबी-जी रामजी के तहत एक ही स्थल पर लगे 1717 नाशपाती के पौधे   *फलदार पौधों से पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला समूहों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट