Ro no D15139/23

जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्पदंश एवं एनिमल बाईट के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध

– कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों के संबंध में सभी डॉक्टर्स को एलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 02 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु को ध्यान रखते हुए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्पदंश एवं एनिमल बाईट के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता करायी गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि वर्षा ऋतु को ध्यान रखते हुए जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्पदंश एवं एनिमल बाईट हेतु पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता करायी गयी है। साथ ही सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मौसमी बीमारी डायरिया, पीलिया, टायफाईड, मलेरिया तथा डेंगू हेतु आवश्यक मात्रा में दवाईयों का भंडारण मैदानी स्तर तक कर लिया गया है तथा सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एलर्ट मोड पर रहकर अपने फिल्ड की सतत निगरानी एवं रिपोर्टिंग के लिए निर्देश दिए गये हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुमर्दा एवं चिचोला का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आधार बेस अटेंडेंस के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में नेक्स्ट जेन के तहत ओपीडी पर्ची, दवा वितरण तथा लैब रिपोर्ट दिए जाने के संबंध में निर्देश दिए। मेडलेएपीआर ऑनलाईन पोर्टल में सभी चिकित्सकों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है एवं पोस्टमार्टम की शत प्रतिशत ऑन लाईन एन्ट्री किए जाने तथा शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोला में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

    राजनांदगांव 16 जून 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।…

    Read more

    हाईरिस्क वाली 1884 गर्भवती माताओं का हुआ नि:शुल्क सोनोग्राफी

    जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए किए जा रहे कार्य*   राजनांदगांव 16 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत