Ro no D15139/23

जिले में खेती-किसानी के कार्यों में आयी गति

किसान पिताम्बर, नलेश्वर एवं शंकर ने पर्याप्त खाद मिलने पर खुशी जाहिर की
– किसानों में शासन की योजनाओं से हर्ष व्याप्त
– कृषक उन्नति योजना का दायरा बढ़ाते हुए धान की फसल के साथ ही अब दलहन-तिलहन और मक्का की फसल लगाने वाले किसानों को भी मिलेगा लाभ
राजनांदगांव 02 जुलाई 2025। जिले में खेती-किसानी के कार्यों में गति आयी है और किसान सहकारी समितियों के माध्यम से खाद-बीज की खरीदी कर रहे है। खेती के लिए किसानों में उत्साह है एवं खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता से उनमें खुशी हैं। खेतों में ट्रेक्टर से जोताई कार्य एवं रोपा लगाने का कार्य तथा अन्य किसानी कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों में शासन की योजनाओं से हर्ष व्याप्त है। सरकार द्वारा धान के साथ ही कृषक उन्नति योजना का दायरा बढ़ाते हुए धान की फसल के साथ ही अब दलहन-तिलहन और मक्का की फसल लगाने वाले किसानों को भी लाभ मिलेगा।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव में खाद खरीदने पहुंचे ग्राम बागतराई के किसान श्री पिताम्बर वर्मा ने बताया कि उनके पास 14 एकड़ जमीन है और आज उन्होंने 7 बोरी पोटाश, 4 बोरी यूरिया रासायनिक खाद खरीदा है। जिले में खेती-किसानी के लिए पर्याप्त खाद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि किसान के्रेडिट कार्ड के माध्यम से 72 हजार रूपए का ऋण शून्य दर पर लिए है। जिसका उपयोग खेती-किसानी के लिए करेंगे। उन्होंने शासन की कृषक उन्नति योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार किसानों को धान का अच्छा मूल्य दे रही है। किसानों से कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है, जो सराहनीय है। सरकार किसानों के हित में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहेदिल से धन्यवाद दिया। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डिलापहरी के किसान श्री नलेश्वर वर्मा ने कहा कि आज उन्होंने दो बोरी यूरिया एवं एक बोरी पोटाश खरीदा है। समितियों में खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वहीं किसान के्रेडिट कार्ड के माध्यम से 40 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग खेती कार्य में करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में अच्छा कार्य कर रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ढाबा के किसान श्री शंकर साहू ने 4 बोरी यूरिया, 4 बोरी पोटास, 2 बोरी पोटाश खरीदा है।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान