Ro no D15139/23

“जनजातीय बाहुल्य ग्रामों के विकास को नई दिशा देगा ‘आदि कर्मयोगी’ अभियान”

धमतरी, 18 अगस्त 2025/जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनजातीय बाहुल्य ग्रामों एवं विशेष पिछड़ी जनजातियों तक शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए एक नई पहल की गई है, जिसे ‘आदि कर्मयोगी’ नाम दिया गया है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में धमतरी जिले के 7 अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रमाणन हासिल किया है।

ये सभी सातों अधिकारी आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से सौजन्य भेंट की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी 7 जिला मास्टर ट्रेनर्स को बधाई दी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के मिशन 2047 अनुरूप जनजातीय बाहुल्य ग्रामों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) एवं धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति ‘कमार’ वर्ग के 130 बसाहटों तथा 108 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से संतृप्त करने का कार्य किया जा रहा है। इन योजनाओं में व्यक्तिगत स्तर पर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज उपलब्ध कराना शामिल है। वहीं सामुदायिक स्तर पर प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

पूर्व में इन योजनाओं को शिविरों के माध्यम से लागू किया जाता था, किन्तु अब बेहतर क्रियान्वयन हेतु कार्यप्रणाली में बदलाव किया गया है। ‘आदि कर्मयोगी’ अभियान के अंतर्गत तीन स्तर पर कार्य होगा।
1. आदि कर्मयोगी (मास्टर ट्रेनर): राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक अमले से प्रशिक्षित अधिकारी।
2. आदि सहयोगी: ग्राम स्तर पर शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक, युवा नेता एवं सामाजिक मुखिया की टीम, जो ग्राम विकास की रूपरेखा तैयार करेंगे।
3. आदि साथी: वे ग्रामीण हितग्राही, जिन्हें योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

गत माह भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण एवं 11 से 14 अगस्त को रायपुर में हुई कार्यशाला में धमतरी जिले से 7 अधिकारी/कर्मचारी—
• आदिवासी विकास विभाग से देवेंद्र वासनिक
• महिला एवं बाल विकास विभाग से महेश मरकाम
• लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से शशि ठाकुर
• वन विभाग से बी. के. लकरा
• पंचायत विभाग से चैतन्य ध्रुव
• शिक्षा विभाग से कमलेश ध्रुव
• स्वास्थ्य विभाग से नर्मदा सिन्हा
ने जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इन प्रशिक्षुओं ने साझा अनुभव बताते हुए कहा कि अब तक विभागीय कार्य अलग-अलग होते थे, जिससे योजनाओं का अभिसरण नहीं हो पाता था। इस प्रशिक्षण से यह सीखने को मिला कि सभी विभाग मिलकर समन्वय से कार्य करेंगे और ग्राम स्तर पर हर सप्ताह बैठक कर ग्रामीणों की आवश्यकताओं को समझते हुए योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाएंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने अधिकारियों को बधाई दी ।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    नशामुक्ति के संदेश को सशक्त बनाने विद्यालय में होंगी चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 18 अगस्त 2026। जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल