Ro no D15139/23

आदि सेवा पर्व और सेवा पखवाड़ा तथा विकसित भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

जनप्रतिनिधियों, आमजनों, विद्यालय-महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
जिले के विकास और गतिविधियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक और मासिक पत्रिका जनमन का किया गया निःशुल्क वितरण

अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2025/  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आदि सेवा पर्व और सेवा पखवाड़ा तथा विकसित भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज परिसर में  किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय तोमर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, पार्षद श्री आलोक दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिले के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर  इसकी सराहना की। इस दौरान अतिथियों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जिले के विकास और गतिविधियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक और मासिक पत्रिका जनमन प्रदान की गई। इस अवसर आमजनों, विद्यालय-महाविद्यालय  के विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जीवनी, बचपन, शिक्षा, बचपन की पाठशाला, स्थानीय पुस्तकालय,पिता की चाय की दुकान, युवावस्था, मां से मिले संस्कार, प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को सजीव चित्रों के माध्यम से बताया गया। इस अवसर पर मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ को मिली सौगात, एक पेड़ मां के नाम अभियान, शिक्षा के नए अध्याय, डिजिटल इंडिया, अंतरिक्ष शक्ति, सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन, आतंकवाद के खिलाफ कदम, रक्षा बलों का कायाकल्प सहित अन्य विषयों की जानकारी चित्रों के माध्यम से दी गई।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?