Ro no D15139/23

एशिया कप में भारत-पाक मैच पर आदित्य ठाकरे ने उठाए सवाल- क्या बीसीसीआई राष्ट्रहित से ऊपर?

खेल डेस्क । शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर आपत्ति जताई. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बीसीसीआई राष्ट्र हित से ऊपर है.
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित मैच का विरोध किया है. उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर सवाल उठाया कि क्या बीसीसीआई राष्ट्रहित से ऊपर है.
ठाकरे ने अपने पत्र में कहा कि मानवता के हित में कई देशों को खेलों से अलग-थलग किया गया है. आतंकवाद भी ऐसा ही कारण है, जो भारत और पाकिस्तान को शांति और प्रगति से रोकता है. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले एक दशक में पाकिस्तान से होने वाले आतंकी हमलों का देश बार-बार शिकार हुआ है और केंद्र सरकार भी इसे दोहराती रही है.ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जिक्र किया जिसमें कहा गया था, ‘पानी और खून साथ नहीं बह सकते.’ ठाकरे ने आरोप लगाया कि बीसीसीआई केवल पैसों और विज्ञापन के लालच में जवानों के बलिदान और शहीदों के ‘सिंदूर’ को नजरअंदाज कर रहा है.
क्या बीसीसीआई जवानों के बलिदान से ऊपर?
ठाकरे ने तीखे सवाल उठाए, ‘क्या बीसीसीआई राष्ट्रहित से ऊपर है? क्या यह हमारे जवानों के बलिदान से ऊपर है? क्या यह पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों के सिंदूर से ऊपर है?’ उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों से भारत में हॉकी खेलने से इनकार कर दिया है, तब बीसीसीआई का पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना शर्मनाक और स्वार्थी कदम है.
एशिया कप की शुरुआत कब होगी?
आगामी एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में होगी. दोनों भारत-पाकिस्तान मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे. पहला मैच 14 सितंबर को होगा, जबकि संभावना है कि 21 सितंबर को दोनों टीमें फिर भिड़ें. फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में होगा, ताकि अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी की जा सके.

  • Related Posts

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    Trump Iran Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ एक नए समझौते की उम्मीद जताई है. एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने…

    Read more

    हजारीबाग दरिंदगी के विरोध में विष्णुगढ़ में लॉकडाउन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे आंदोलनकारी

    विष्णुगढ़ से विनय पाठक और हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट Hazaribagh Bandh: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कोसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले