Ro no D15139/23

हजारीबाग दरिंदगी के विरोध में विष्णुगढ़ में लॉकडाउन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे आंदोलनकारी

विष्णुगढ़ से विनय पाठक और हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट

Hazaribagh Bandh: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कोसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को विष्णुगढ़ पूरी तरह बंद रहा. दुकानदारों ने स्वतः अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. हालात ऐसे दिखे मानो इलाके में लॉकडाउन लागू हो गया हो. इस बंदी के दौरान आंदोलनकारी घटना में शामिल अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग करते दिखाई दिए. इसके लिए कई लोगों ने हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन भी किया.

सात माइल मोड़ पर सड़क के बीचोबीच बैैठकर रोड जाम कराते स्थानीय निवासी.

आंदोलनकारियों ने विष्णुगढ़-हजारीबाग रोड को सात माइल मोड़ के पास जाम कर दिया. सुबह करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सात माइल मोड़, हॉस्पिटल मोड़ और अखाड़ा चौक की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं.

मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकानें बंद कराते बाइक सवार.

रविवार शाम निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान ही बंद का ऐलान किया गया था. इसी के बाद सोमवार को लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए बाजार बंद रखा. आंदोलनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की.

भाजपा का समर्थन, हजारीबाग बंद का असर

बंद की वजह से आम आदमी परेशान

इस घटना के विरोध में भाजपा ने हजारीबाग बंद का आह्वान किया था, जिसका व्यापक असर देखने को मिला. पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर बंद को सफल बनाया. विभिन्न इलाकों में दुकानें बंद रहीं और लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया.

झुमरा में भी दिखा बंद का असर

झुमरा बाजार में बंद दुकानें.

विष्णुगढ़ के साथ-साथ झुमरा बाजार में भी बंद का असर साफ नजर आया. यहां भी दुकानों के शटर गिरे रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. स्थानीय लोग न्याय की मांग को लेकर एकजुट दिखे और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की.

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

  • Related Posts

    शुभेंदु अधिकारी का गंभीर आरोप- मनीष गुप्ता को बचाने के लिए ममता बनर्जी ने दबाकर रखी ‘21 जुलाई कमीशन’ की रिपोर्ट

    पश्चिम बंगाल में 21 जुलाई की ‘शहीद दिवस’ रैली से ठीक पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को विधानसभा में घोषणा की है कि उनकी सरकार वर्ष 1993 में हुए…

    Read more

    पुलिस ने डिंपल यादव को लिया हिरासत में, पेपर लीक मामले में संसद से जंतर-मंतर तक मार्च, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

    UP News: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. सपा सांसद डिंपल यादव…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं