Ro no D15139/23

जमीन संबंधी शिकायतों पर प्रशासन सख्त कलेक्टर ने पत्थलगांव प्रकरण की जांच हेतु जिला स्तरीय समिति गठित की 7 दिवस में रिपोर्ट देने के निर्देश, तथ्यों की बिंदुवार होगी जांच

जशपुरनगर 13 मई 2026/ पत्थलगांव क्षेत्र में जमीन संबंधी शिकायतों के संबंध में जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर  रोहित व्यास ने  जमीन की अनियमितता के संबंध में समाचार पत्र में उल्लेखित तथ्यों की विस्तृत जांच के लिए जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। जारी आदेश के अनुसार जांच समिति में डिप्टी कलेक्टर  प्रशांत कुमार कुशवाहा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में सदस्य के रूप में तहसीलदार पत्थलगांव  जयश्री राजनपथे, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख/प्रभारी नायब तहसीलदार कुनकुरी  विष्णु गुप्ता तथा राजस्व निरीक्षक भू-अभिलेख जशपुर  विनीत कुमार तिग्गा को शामिल किया गया है। कलेक्टर श्री व्यास ने समिति को निर्देशित किया है कि समाचार में उल्लेखित सभी तथ्यों एवं शिकायतों की बिंदुवार जांच करते हुए विस्तृत जांच प्रतिवेदन 7 दिवस के भीतर प्रस्तुत किया जाए। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों, नामांतरण प्रक्रियाओं तथा भूमि अभिलेखों की गहन समीक्षा की जाएगी, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच पर जोर –
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आदिवासी भूमि से संबंधित मामलों में शासन के प्रावधानों का पूर्ण पालन हो।
आमजन के विश्वास को बनाए रखने की पहल –
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई को आमजन के विश्वास को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यों के आधार पर की जाएगी, जिससे वास्तविक स्थिति सामने आ सके और न्यायसंगत निर्णय लिया जा सके।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 में अपात्र एवं प्राथमिकता क्रम में परिवर्तन संबंधी सूची जारी 25 अगस्त तक कर सकते हैं दावा आपत्ति

      अम्बिकापुर 10 अगस्त 2026/  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 में जिले के ग्राम पंचायतों द्वारा आयोजित विशेष ग्राम सभा पश्चात अपात्र 5632 एवं 305 प्राथमिकता क्रम में…

    Read more

    पीपीओ/एमआइआर नंबर को कर्मचारी कोड से लिंक कराने सम्बन्ध में कोषालय अधिकारी द्वारा आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को जारी किए गए पत्र

      अम्बिकापुर 10 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि आभार लागू होने के पूर्व के पेंशन प्रकरणों में पेंशनरों के PPO/MIR  नंबर से कर्मचारी कोड लिंक नहीं है,…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात