Ro no D15139/23

खरीफ पूर्व कृषि केंद्रों पर प्रशासन सख्त, अनियमितता पर लाइसेंस निरस्तीकरण और नोटिस जारी

धमतरी, 09 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में खरीफ सीजन से पहले कृषि केंद्रों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। इस दौरान उप संचालक कृषि एवं उर्वरक निरीक्षकों की टीम द्वारा जिलेभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण कर कालाबाजारी, अधिक कीमत पर बिक्री और अन्य अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान बीते 07 अप्रैल को कुल 25 विक्रय केंद्रों की जांच की गई, जिसमें एक उर्वरक लाइसेंस को निरस्त किया गया है। वहीं तीन केंद्रों पर विक्रय प्रतिबंध लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच में विकासखंड मगरलोड के मेसर्स प्रवीण खाद भंडार कोलियारी में निर्धारित स्थान पर व्यवसाय नहीं करने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने जैसी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसके अलावा कुछ अन्य केंद्रों में स्टॉक में अंतर, आवश्यक सूचना का अभाव और मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने जैसी कमियां सामने आईं।
इसी प्रकार नवागांव और नगरी क्षेत्र के कुछ केंद्रों में निर्धारित सीमा से अधिक उर्वरक भंडारण और अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित संचालकों से जवाब प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे नियमानुसार ही उर्वरकों का भंडारण और विक्रय करें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे उर्वरक खरीदते समय पक्का बिल अवश्य लें, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को उचित दर पर और सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए लगातार निरीक्षण और निगरानी जारी रहेगी।
क्रमांक-42/42/अमित

  • Related Posts

    उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

      (उद्योग व श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर विशेष ) *छगन लाल लोन्हारे* *उप संचालक जनसम्पर्क* रायपुर 11 अप्रैल 2026 /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…

    Read more

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना* रायपुर 10 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब