Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ कॉमन्स कंवीनिंग 9 अप्रैल से नवा रायपुर में

रायपुर, 08 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) साझा प्राकृतिक संसाधनों (कॉमन्स) के सुशासन और सामुदायिक संरक्षण पर केंद्रित दो दिवसीय “छत्तीसगढ़ कॉमन्स कंवीनिंग” का आयोजन 9 एवं 10 अप्रैल को सबेरे 10ः30 बजे से ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, सेक्टर-24, नवा रायपुर में किया जाएगा।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के जनजातीय विकास विभाग के सहयोग से “प्रॉमिस ऑफ कॉमन्स” पहल के अंतर्गत विभिन्न साझेदार संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन में नीति-निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता, सामुदायिक प्रतिनिधि, शोधकर्ता एवं मीडिया से जुड़े लोग भाग लेकर कॉमन्स के सुशासन, सामुदायिक प्रबंधन और संस्थागत तंत्र पर विचार-विमर्श करेंगे।

9 अप्रैल को उद्घाटन सत्र में प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा कॉमन्स विषय पर मुख्य वक्तव्य देंगे, जबकि 10 अप्रैल को मुख्य सचिव श्री विकास शील जनजातीय नीति पर संवाद में शामिल होंगे। समापन सत्र में आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल होंगे।

सम्मेलन में पद्मश्री सम्मानित श्री पांडी राम मांडवी एवं श्री जोगेश्वर यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री अश्विनी कंगे और सुश्री इंदु नेताम, पर्यावरणविद् श्री रामवीर तंवर सहित कई विशेषज्ञ भाग लेंगे।

कार्यक्रम में कॉमन्स का सुशासन, जलवायु परिवर्तन, आजीविका, सामुदायिक संरक्षण, सांस्कृतिक आयाम और नीति समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन से प्राप्त सुझाव राज्य में साझा संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और भविष्य की नीतियों के निर्माण में सहायक होंगे।

  • Related Posts

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    ’मिनीमाता महतारी जतन योजना से लीलावती को मिली आर्थिक संबल की नई राह’ ’20 हजार की सहायता राशि से बच्चों के खान-पान एवं पालन-पोषण में मिलेगी मदद, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार’

      अम्बिकापुर 08 अगस्त 2026/  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन योजना जरूरतमंद माताओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं